मंदसौर और नरसिंहपुर के एसपी बदले:एमपी में 9 आईपीएस अफसरों के तबादले

Updated on 22-08-2025 11:08 AM

मध्यप्रदेश शासन ने गुरुवार रात मंदसौर और नरसिंहपुर के एसपी बदल दिए। विनोद कुमार को मंदसौर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं ऋषिकेश मीना नरसिंहपुर के नए एसपी होंगे। उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर अभिषेक रंजन की पोस्टिंग की गई है। अभिषेक अभी सिंगरौली में एएसपी के पद पर पदस्थ हैं।

मृगाखी को एआईजी पीएचक्यू बनाया गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में पुलिस उपायुक्त जोन 4 नगरीय पुलिस भोपाल जितेंद्र सिंह पवार को पुलिस उपायुक्त यातायात नगरीय पुलिस जिला भोपाल बनाया गया है। वहीं नरसिंहपुर की एसपी मृगाखी डेका एआईजी, पीएचक्यू में तैनात किया गया है। मंदसौर के एसपी अभिषेक आनंद को सेनानी प्रथम वाहिनी एसएएफ इंदौर बनाया गया है। ऋषिकेश मीना पुलिस उपायुक्त जोन 4 नगरीय पुलिस इंदौर को एसपी नरसिंहपुर पदस्थ किया गया है।

विनोद कुमार मंदसौर के नए एसपी होंगे इसी तरह विनोद कुमार मीना पुलिस उपायुक्त जोन वन इंदौर को एसपी मंदसौर बनाया गया है। एएसपी उज्जैन मयूर खंडेलवाल को पुलिस उपायुक्त जोन 4 नगरीय पुलिस भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आनंद कलगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर को पुलिस उपायुक्त जोन 4 नगरीय पुलिस इंदौर बनाया गया है। कृष्ण लाल चंदानी एएसपी ग्वालियर को पुलिस उपायुक्त जोन वन नगरीय पुलिस इंदौर बनाया गया है।

इसलिए बदले गए मंदसौर और नरसिंहपुर एसपी मंदसौर में एक महीने पहले बीजेपी के युवा नेता की हत्या का मामला काफी चर्चा में रहा था। इसके पहले जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा द्वारा सेना को लेकर दिए गए बयान के बाद यहां कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच भिड़ंत हो गई थी और मामले ने काफी तूल पकड़ा था। इसके अलावा मंदसौर के जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ का मामला भी काफी चर्चा में रहा था।

नरसिंहपुर जिले में भाजपा के एक युवा नेता को गोली मारकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। कुल दो फायर किए गए, जिनमें से एक गोली उनकी जांघ में लगी है। गंभीर हालत में नरसिंहपुर से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मामला बाइक ओवरटेक करने को लेकर बताया जा रहा है। इसी तरह तीन दिन पहले करेली में सोमवार को पुलिस की बर्बरता और दबंगई का मामला सामने आया था। यहां टीआई की शह पर करेली के स्थानीय व्यापारी राजन यादव को पुलिसकर्मियों ने लात-घूंसों से पीटा, घसीटा, और जमीन पर पटक दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.