निशातपुरा स्टेशन शुरू होने के बाद मालवा नहीं आएगी भोपाल:भोपाल के बाद पॉड होटल अब RKMP, बैरागढ़ और सीहोर में भी होंगे शुरू

Updated on 06-04-2025 01:05 PM

भोपाल में पॉड होटल को यात्रियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसी को देखते हुए अब इसे रानी कमलापति (RKMP), संत हिरदाराम नगर और सीहोर में भी शुरू किया जाएगा। निशातपुरा रेलवे स्टेशन भी बनकर तैयार हो चुका है और जल्द ही यहां से मालवा एक्सप्रेस को रवाना किया जाएगा। बता दें कि 5 अप्रैल को भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर स्थित बिल्डिंग में पॉड होटल की शुरुआत की गई है। जिसका उद्घाटन डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी और सांसद आलोक शर्मा ने किया।

इन स्टेशनों पर भी शुरू होंगे पॉड होटल भोपाल रेलवे स्टेशन पर शुरू किए गए पॉड होटल को यात्रियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसे ध्यान में रखते हुए अब यह सुविधा रानी कमलापति स्टेशन (RKMP), संत हिरदाराम नगर और सीहोर स्टेशन पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। इन होटलों में यात्रियों के ठहरने के साथ-साथ सिर्फ 200 रुपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था भी होगी।

क्या है पॉड होटल? पॉड होटल, जिसे कैप्सूल होटल भी कहा जाता है, जापान से प्रेरित अवधारणा है। इसमें छोटी-छोटी कैप्सूल इकाइयों में यात्रियों को ठहरने की सुविधा दी जाती है, जो कम जगह में उच्च श्रेणी की सुविधाएं प्रदान करती हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शुरू की जा रही है, जिसकी योजना 20 अक्टूबर 2019 को शुरू हुई थी और लगभग 6 साल बाद यह यात्रियों के लिए उपलब्ध हो रही है।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, जल्द होगा शुभारंभ सांसद आलोक शर्मा ने जानकारी दी कि निशातपुरा रेलवे स्टेशन पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। उन्होंने हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री से आग्रह किया है कि इसके उद्घाटन की तिथि जल्द घोषित की जाए, ताकि भोपाल को एक और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन की सौगात मिल सके।

सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि अगर मेट्रो परियोजना के चलते यात्रियों को कोई असुविधा हो रही है, तो वह स्वयं प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और DRM (डिविजनल रेलवे मैनेजर) से बात करके समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्री हित सर्वोपरि है और कोई भी परेशानी नजर आई तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि भोपाल में पॉड होटल को यात्रियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसी को देखते हुए अब इसे रानी कमलापति (RKMP), संत हिरदाराम नगर और सीहोर में भी शुरू किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.