विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाएं - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 03-01-2024 12:35 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है,जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान झाबुआ और रीवा के हितग्राहियों से वीसी के माध्यम से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सभी को विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाकर इसके लाभ को जन-जन तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा जिले के ग्राम अगडाल की श्रीमती सुखिया केवट और झाबुआ में ग्राम भूरा डाबरा के श्री जवान सिंह से केंद्र सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कारण उन्हें पक्का मकान मिला, घर में शौचालय बना और उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी मिला। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि के लाभ के साथ उनका आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ जन-जन को पहुंचाने के लिए प्रयास करने का आग्रह भी किया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री अशोक वर्णवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.