15 वनसेवा पदों के लिए मुख्य परीक्षा 10 दिसंबर को, 25 नवंबर बाद तय होंगे केंद्र

Updated on 18-11-2023 01:13 PM
इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अगले महीने राज्य वनसेवा (2022) की मुख्य परीक्षा रखी है। दस दिसंबर को पेपर करवाया जाएगा। इसके लिए परीक्षा केंद्र तय होना बाकी है। यह काम अगले सात दिनों में पूरा किया जाएगा। फिर प्रारंभिक परीक्षा में चयनित अभ्यार्थियों को रोल नंबर जारी किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, 25 नवंबर तक परीक्षा केंद्र बनाएंगे। परीक्षा के माध्यम से पंद्रह पदों पर भर्तियां की जाएगी।
दरअसल राज्य वनसेवा परीक्षा-2022 में महज 15 पद घोषित किए गए थे। ये सभी पद परियोजना क्षेत्रपाल के रखे है। हैं, जबकि दोनों उच्च श्रेणी यानी सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्रपाल (रेंजर) का एक भी पद घोषित नहीं किया था। परीक्षा को लेकर आयोग ने दिसंबर 2022 में विज्ञापन जारी किया था। प्रारंभिक परीक्षा मई में करवाई गई। रिजल्ट कई हफ्तों तक आयोग ने रोककर रखा, क्योंकि अधिकारियों को लगा कि विभाग पद बढ़ा सकता है। पर जवाब नहीं मिलने के बाद आयोग ने रिजल्ट जारी किया, जिसमें चयनित अभ्यर्थी अब दस दिसंबर को होने वाली वनसेवा मुख्य परीक्षा दे सकेंगे। मगर इन्हें एक ही पद पर नियुक्तियां मिलेगी।
राज्यसेवा परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे उम्मीदवार जिनके पास विज्ञान व तकनीकी संकाय की डिग्री होती है, वे राज्यसेवा के साथ वनसेवा में भी शामिल होते है। दोनों परीक्षाएं साथ ही आयोजित होती है, लेकिन इस बार अलग-अलग परीक्षा रखी घई। इसके चलते 50 हजार से ज्यादा ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने वनसेवा का विकल्प भी चुना था। परिणाम जारी होने का ये सभी इंतजार कर रहे हैं।

2023 की परीक्षा 17 दिसंबर को

राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 की तारीख भी घोषित हो चुकी है। 17 दिसंबर को प्रदेशभर में परीक्षा होगी। राज्य सेवा के माध्यम से विभिन्न विभागों में 229 पद भरें जाएंगे। जबकि वन सेवा से सहायक वन सरंक्षक और वन क्षेत्रपाल के पदों पर भर्तियां होगी। अगले कुछ दिनों में परीक्षा केंद्र तय होने के बाद रोलनंबर जारी होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.