भोपाल के महिला थाने को मिला आइएसओ प्रमाण पत्र, यह उपलब्धि पाने वाला देश का पहला महिला थाना

Updated on 12-10-2023 12:53 PM
भोपाल। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बनाए गए विक्टिम फ्रेंडली महिला थाना को आइएसओ की टीम द्वारा मूल्यांकन एवं गुणवत्ता के आधार पर आइएसओ अवार्ड के लिए चयनित किया गया। राजधानी के कई आला अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को आइएसओ 9001:2015 सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। बताया जा रहा है कि भोपाल का महिला थाना प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का पहला आइएसओ 9001:2015 सर्टिफाइड थाना बन चुका है।

पुलिस कमिश्नर ने दी बधाई

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने कहा कि महिला अपराधों पर अंकुश के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि महिलाओं की समस्याओं के लिए सभी थानों में ऊर्जा हेल्प डेस्क सक्रिय है। लेकिन यह महिला संबंधी अपराधों के निराकरण में प्रमुख केंद्र के रूप में है, इसलिए इस थाने को इसके अनुरूप बनाया गया है। उम्मीद है कि यह प्रयास महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम में उनके प्रभावी ढंग से निराकरण में काफी मददगार साबित होगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए महिला थाने के समस्त स्टाफ को बधाई दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, पीएसओ टू डीजीपी डा. विनीत कपूर, पुलिस उपायुक्त आरएस प्रजापति, पुलिस उपायुक्त रामजी श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त पद्म विलोचन शुक्ल, पुलिस उपायुक्त संजय अग्रवाल एवं आइएसओ से हेमलता शर्मा और उनकी टीम अन्य अधिकारी व महिला थाना/महिला सेल का स्टाफ मौजूद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.