विकास यात्रा से जारी है जन-सेवा का महायज्ञ

Updated on 15-02-2023 05:11 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेशवासियों को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने के संकल्प को लेकर निकाली जा रही विकास यात्रा अब जन-सेवा का महायज्ञ बन चुकी है। इस महायज्ञ में कोई भी पात्र हितग्राही शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। विकास यात्रा के 10वें दिन प्रदेश को अब तक 4 हजार 500 करोड़ रूपये से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात मिली है। लगभग 32 हजार 575 विभिन्न जन-हितैषी विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जा चुका है। प्रदेश के 26 हजार 61 वार्ड और ग्राम में विकास यात्रा पहुँच चुकी है।

संत रविदास जयंती से प्रारंभ हुई विकास यात्रा में अब तक 1743 करोड़ 92 लाख रूपये के 18 हजार 652 विकास कार्यों का लोकार्पण और 2814 करोड़ 68 लाख रूपये के 13 हजार 923 विकास कार्यों का भूमि-पूजन हुआ है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इन विकास कार्यों के साक्षी स्थानीय नागरिक बने। जन-प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जन-हितैषी योजनाओं से जनता को अवगत कराया और उनसे संवाद कर समस्याएँ सुनकर उनका निराकरण भी करवाया।

विकास यात्रा में विभिन्न प्रकार के नवाचार किये जाकर अधिकतम व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। घर-घर जाकर जनता को पात्रता अनुसार लाभान्वित करने के लिये योजनाओं के आवेदन-पत्र भरवाये जा रहे हैं। हितलाभ वितरण का कार्यक्रम भी अनवरत जारी है। विकास यात्रा में अब तक 2 लाख 67 हजार 869 आवेदन-पत्रों को स्वीकृत कर हितलाभ प्रदान करने की कार्यवाही की गई है।

नवाचारों में जिलों में हेल्थ कार्ड का वितरण, पोषण संवाद, जन्म प्रमाण-पत्र और ग्रीन कार्ड का वितरण, विकलांगता प्रमाण-पत्र का वितरण, पेसा जागरूकता अभियान, उद्यम क्रांति और अन्य स्व-रोजगार योजनाओं से युवाओं को जोड़ना, छात्राओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण, सिकलसेल एनीमिया मुक्ति अभियान, फाइलेरिया रोधी दवा सेवन अभियान, उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान, दिव्यांगों के लिये सहारा अभियान, विकास वृक्ष अभियान, एनीमिया मुक्ति अभियान इत्यादि चलाये जाकर आमजन को लाभान्वित करने के सतत और सफल प्रयास किये जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.