आज से तीन दिन नहीं चलेगी महामना एक्सप्रेस, रुक-रुककर चलेंगी कुछ अन्य ट्रेनें, यहां देखें सूची

Updated on 22-08-2023 12:06 PM
भोपाल। रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। गाड़ी संख्या 22163/22164 भोपाल-खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस मंगलवार 22 अगस्त से अगले तीन दिन यानी 24 अगस्त तक दोनों दिशाओं में नहीं चलेगी। यह ट्रेन भोपाल से खजुराहो के बीच चलती है। इस ट्रेन के निरस्त होने से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों को कुछेक स्टेशनों पर रोक-रोककर चलाया जाएगा।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आगासौद स्टेशन पर ट्रैक रख-रखाव के काम के चलते ऐसा किया जा रहा है। यह स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना रेल खंड में पड़ता है।

ये ट्रेनें रुक-रुककर चलेंगी

महामना एक्सप्रेस के अलावा ट्रेन संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस को भोपाल मंडल के कुछ स्टेशनों के बीच 24 अगस्त तक रोक रोककर चलाया जाएगा।

भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सूबेदार सिंह ने कहा कि रेल यात्री किसी भी तरह ही असुविधा को लेकर रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं। यात्रियों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने घर से ट्रेन की स्थिति के बारे में पता करके निकलें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.