किसानों और महिलाओं के कल्याण में मध्यप्रदेश की कोशिशें तारीफे काबिल: श्री अब्दुल रहमान किनाना

Updated on 30-01-2023 05:06 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर समत्व भवन में भारत यात्रा पर आए तंजानिया के शिष्टमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अतिथियों को मध्यप्रदेश की विशेषताओं, क्रियान्वित जन-कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। आज जिन लोगों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट की उनमें श्री अब्दुल रहमान किनाना प्रमुख हैं, जो 25 से 30 जनवरी 2023 तक भारत यात्रा पर आए 5 सदस्यीय सीसीएम प्रतिनिधि-मंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। श्री किनाना, तंजानिया की शक्तिशाली सत्ताधारी पार्टी सीसीएम के उपाध्यक्ष हैं, जो वर्ष 1961 में आजादी के बाद से सत्ता में है। अन्य सदस्यों में संसदीय समिति के सदस्य अब्दुल्ला म्वीनी, श्री मसाफिरी विल्बर्ट, श्री थाडेओ बुरटन और सलुम बकारी सूमा शामिल हैं। प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख श्री किनाना ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिये किये गये कार्य तारीफे काबिल हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिष्टमंडल के सदस्यों को पुस्तकें और उपहार भेंट किए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भोपाल झीलों का शहर है। भारत में तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल का आगमन संपूर्ण विश्व के लिए अच्छी पहल है। भारत और तंजानिया के मध्य सद्भावना का सिलसिला पुराना है। तंजानिया में भारतीय मूल के 50 हजार से अधिक लोग रहते हैं। द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए विशेष प्रयास हो रहे हैं। दोनों देशों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी संबंधों को साझा किया जाता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई शिक्षा नीति में अनुसंधान पर जोर दिया गया है। अनेक स्टार्टअप्स प्रारंभ हुए हैं। मध्यप्रदेश भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। खेलो इंडिया की गतिविधियाँ मध्यप्रदेश में भी हो रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलना गर्व का विषय है। मनुष्य को प्रसन्नता का वातावरण उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है। लोगों को योजनाओं का आवश्यक लाभ दिलवाने और स्वच्छता जैसे कार्यों में जन-भागीदारी को बढ़ावा दिया गया है। मध्यप्रदेश, प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन के अनुरूप योजनाओं को लागू किया है। गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। सड़क, सिंचाई, बिजली, पेयजल की व्यवस्थाएँ मजबूत बनाई गईं। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ ही आँगनवाड़ियों को एडाप्ट करने, पौधे लगाने और आनंद विभाग से विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। यहाँ के नागरिक संग्रह में विश्वास न कर उपयोग में न आने वाली वस्तुएँ और वस्त्र इत्यादि अन्य जरूरतमंद लोगों को प्रदान कर देते हैं। मध्यप्रदेश में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवा कर कृषि लागत घटाने का कार्य किया गया है। किसानों को सिंचाई और बिजली की सुविधाएँ देते हुए उनकी उपज के ठीक दाम दिलवाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलवाने का कार्य किया गया है। साथ ही फसलों के नुकसान पर सहायता राशि भी प्रदान की जाती है। मध्यप्रदेश में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाया गया है। विभिन्न 14 मापदंड बनाए गए हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना लागू की जा रही है, जिसमें परिवार की महिला को प्रतिमाह एक हजार रूपये प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। संबल योजना के हितग्राही, बच्चों के लिए शिक्षण शुल्क और उपचार सहायता प्राप्त करते हैं। महिला को प्रसव के लिए 16 हजार रूपये की राशि संबल योजना में दी जाती है। सामान्य और असमय मृत्यु पर भी मदद दी जाती है। प्रदेश में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

शिष्टमंडल को भोपाल की प्राकृतिक सुंदरता बहुत पसंद आई, लाड़ली लक्ष्मी योजना की तारीफ की

मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट करने के बाद प्रतिनिधि-मंडल के सदस्य काफी प्रसन्न थे। भोपाल की झील (भोजताल) का दृश्य देख कर प्रतिनिधि-मंडल के सदस्य काफी प्रभावित हुए। उन्हें मध्यप्रदेश की मसाला-टी भी पसंद आई। आज भेंट करने वाले मेहमानों ने मध्यप्रदेश में लागू की गई योजनाओं को महत्वपूर्ण बताया। सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के संबंध में दी गई जानकारी की प्रशंसा की। श्री विजय चौथाईवाले ने समन्वयक की भूमिका निभाते हुए शिष्ट मंडल के भारत आगमन, विभिन्न स्थानों की यात्रा और उद्देश्यों की जानकारी दी। तंजानिया के प्रतिनिधि मंडल के साथ सुश्री दिव्या गुप्ता, श्री सुधांशु गुप्ता और श्री रोहित गंगवानी भी साथ आए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.