मध्यप्रदेश ने मलखंभ में दो स्वर्ण और एक रजत तथा भारोत्तोलन में स्वर्ण जीता

Updated on 09-02-2023 05:34 PM

महाकाल की नगरी उज्जैन के माधव सेवा न्यास में जारी मलखंभ मुकाबलों में मेजबान मध्यप्रदेश ने बुधवार को दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए। लड़कों के व्यक्तिगत आलराउंड इवेंट प्रणव ने 26.50 अंक के साथ जीता जबकि मध्यप्रदेश की टीम ने रैंकिंग (लड़के एवं लड़कियाँ संयुक्त) का स्वर्ण 207.20 अंकों के साथ जीता। लड़कियों के व्यक्तिगत आलराउंड इवेंट में मध्यप्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने रजत जीता।

इसी तरह मध्यप्रदेश के वेलुरू अजय बाबू ने 81 किग्रा वर्ग में सोना जीता। वेलुरू ने स्नेच-135 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-162 किग्रा, कुल- 297 किग्रा के साथ पहला स्थान हासिल किया। टेनिस में मध्यप्रदेश के दक्ष के अलावा पहल खराड़कर/अमिशी शुक्ला की जोड़ी भी फाइनल में पहुँच गई है।

अभय प्रशाल में जारी कबड्डी में मेजबान मध्यप्रदेश के लड़कों को अपने अंतिम ग्रुप मैच में हार मिली। महाराष्ट्र ने मध्यप्रदेश को 50-37 से हरा कर पदक की दौड़ से बाहर कर दिया। कबड्डी में दिल्ली के लड़के सेमीफाइनल में राजस्थान को 36-34 से हराकर फाइनल में पहुँच गये हैं। लड़कियों के सेमीफाइनल मैच में हरियाणा ने बिहार को 70-15 के भारी अंतर से हराया, जबकि महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश को 44-31 से हराया। फाइनल में अब हरियाणा का मुकाबला महाराष्ट्र से होगा। लड़कों के फाइनल में हरियाणा का मुकाबला दिल्ली से होगा। हरियाणा ने दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 50-35 से हराया।

लड़कों के फुटबाल का फाइनल केरल और कर्नाटक के बीच खेला जाएगा। सेमीफायनल में कर्नाटक ने पंजाब को 3-2 से हराया जबकि केरल ने मेघालय को 5-3 से हराया।

इंदौर टेनिस क्लब में लड़कों के एकल टेनिस में मेजबान टीम के दक्ष प्रसाद ने प्रणव कार्तिक (तमिलनाडु) को 5-7, 6-2,6-2 से हरा कर फाइनल में जगह बना ली है। जहाँ उनका सामना नंबर-1 गुजरात के आर्यन शाह से होगा। लड़कियों के युगल फाइनल में मध्यप्रदेश की पहल और अमिशी का सामना ओडिशा की सोहिनी.एस मोहंती/आराध्या वर्मा से होगा।

बास्केटबाल कॉम्पलेक्स में जारी भारोत्तोलन में लड़कियों के वर्ग में 59 किग्रा में निकिता कमलाकर (महाराष्ट्र) ने बाजी मारी। सोनम सिंह (उत्तर प्रदेश) दूसरे और बी. हरिका (आंध्रप्रदेश) तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह 64 किग्रा वर्ग में भावना (हरियाणा) ने स्वर्ण और एल. कोविक्षा (पुडुचेरी) रजत पदक जीतने में सफल रही। सुषमा देवी (उत्तर प्रदेश) तीसरे स्थान पर रही।

लड़कों के मुकाबलों में 73 किग्रा में शिवा चौधरी (दिल्ली) ने पहला और प्रबल प्रोतीम गोगोई (असम) ने दूसरा स्थान पाया। साईराज परदेसी (महाराष्ट्र) को तीसरा स्थान मिला। लड़कों के 81 किग्रा में लालरुआतफेला (मणिपुर) ने रजत और नकुल गोस्वामी उत्तरप्रदेश ने कांस्य पदक जीता।

मलखंभ में लड़कों के व्यक्तिगत आलराउंड इवेंट में शार्दूल (महाराष्ट्र) 26.10 अंकों के साथ दूसरे और राकेश वेरडा (छत्तीसगढ़) 25.90 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। टीम रैंकिंग का रजत महाराष्ट्र (205.60) को और कांस्य छत्तीसगढ़ (201.25) को मिला। सिद्धि ने लड़कियों के इवेट में 17.30 अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया। इस स्पर्धा का स्वर्ण महाराष्ट्र की समीक्षा सुराड़कर ने जीता। कांस्य पदक महाराष्ट्र की ही तनुश्री जाधव को मिला।

इंदौर टेनिस क्लब में लड़कों के एकल टेनिस सेमीफाइनल में आर्यन शाह (गुजरात) ने माइकल डेविड (कर्नाटक) को 6-0, 6-2 से हराया। मेजबान मध्यप्रदेश के दक्ष प्रसाद ने एक अन्य सेमीफाइनल में प्रणव कार्तिक (तमिलनाडु) को 5-7, 6-2,6-2 से हराया। लड़कियों के एकल सेमीफाइनल में तेजस्वी डबास (दिल्ली) ने सोनल पाटिल (महाराष्ट्र) को 6-4,6-4 से हराया और सुनीथा मुरुरी (कर्नाटक) ने मधुरिमा सावंत (महाराष्ट्र) को 6-2, 7-5 से हराया।

लड़कों के युगल सेमीफ़ाइनल में रेथिन प्रणव आरएस एवं गगन राकेश विमल (तमिलनाडु) ने तनिष्क जाधव एवं निशित रहाणे (महाराष्ट्र) को 7-6 (5), 6-4 से हराया। प्रणव कार्तिक एवं कार्तिक के.एस. कविन (तमिलनाडु) ने दीपम मलिक और रियान शर्मा (दिल्ली) को 6-4, 7-5 से हराया।

लड़कियों के युगल सेमीफाइनल में सोहिनी.एस मोहंती एवं आराध्या वर्मा (ओडिशा) ने हन्ना नागपाल एवं सौमृता वर्मा (उत्तर प्रदेश) को 7-5, 7-5 से हराया। इसी तरह पहल खराड़कर एवं अमिशी शुक्ला (मध्यप्रदेश) ने तेजस्वी डबास एवं लक्ष्मी गौड़ा (दिल्ली) को 1-6, 6-3, 10-7 से हराया।

कबड्डी परिणाम

लड़कियों के सेमीफाइनल मैच- हरियाणा ने बिहार को 70-15 से और महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश को 44-31 से हराया।

लड़कों के ग्रुप मैच- महाराष्ट्र ने मध्यप्रदेश को ग्रुप मुकाबले में 50-37 से हराया और दिल्ली ने ग्रुप बी में उत्तर प्रदेश को 43-42 से हराया।

लड़कों के सेमीफाइनल मैच- दिल्ली ने राजस्थान को 36-34 से हराया और हरियाणा ने महाराष्ट्र को 50-35 से हराया

भारोत्तोलन - लड़कियाँ के मुकाबले

59 किग्रा - 1. निकिता कमलाकर (महाराष्ट्र) (स्नैच- 73 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-104 किग्रा, कुल - 177 किग्रा ( 2. सोनम सिंह (उत्तर प्रदेश), (स्नैच- 78 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 98 किग्रा, कुल - 176 किग्रा), 3. बी. हरिका (आंध्र प्रदेश), (स्नैच – 77, क्लीन एंड जर्क – 94, कुल - 171 किग्रा)

64 किग्रा-1. भावना (हरियाणा) (स्नैच- 83 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-101 किग्रा, कुल – 184 किग्रा) 2. एल. कोविक्षा (पुडुचेरी), (स्नैच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 96 किग्रा, कुल - 172 किग्रा), 3. सुषमा देवी (उत्तर प्रदेश), (स्नैच – 74, क्लीन एंड जर्क – 98, कुल - 172 किग्रा)

लड़कों के मुकाबले-

73 किग्रा - 1. शिवा चौधरी (दिल्ली) (स्नैच-119 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-150 किग्रा, कुल- 269 किग्रा), 2. प्रबल प्रोतीम गोगोई (असम), (स्नैच- 114 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 151 किग्रा, कुल – 265 किग्रा), 3. सांईराज परदेसी (महाराष्ट्र) (स्नैच – 115, क्लीन एंड जर्क – 147, कुल - 262 किग्रा)

81 किग्रा - 1. वालूरी अजय बाबू (मध्यप्रदेश) (स्नैच-135 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-162 किग्रा, कुल- 297 किग्रा), 2. लालरुआतफेला (मणिपुर), (स्नैच- 124 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 156 किग्रा, कुल – 280 किग्रा), 3. नकुल गोस्वामी (उत्तरप्रदेश (स्नैच – 118, क्लीन एंड जर्क – 145, कुल - 263 किग्रा)

फुटबाल - लड़कों के सेमीफाइनल मुकाबले- कर्नाटक ने पंजाब को 3-2 से हराया, केरल ने मेघालय को 5-3 से हराया

मलखंभ - लड़कों का व्यक्तिगत आलराउंड इवेंट- 1. प्रणव (मध्यप्रदेश) 26.50, 2. शार्दूल (महाराष्ट्र) 26.10, 3. राकेश वेरडा (छत्तीसगढ़) 25.90

टीम रैंकिंग (लड़के एवं लड़कियाँ) – 1. मध्यप्रदेश (207.20), 2. महाराष्ट्र (205.60), 3. छत्तीसगढ़ (201.25)

लड़कियों का व्यक्तिगत आलराउंड इवेंट- 1. समीक्षा सुराड़कर (महाराष्ट्र) 17.35, 2. सिद्धि गुप्ता (मध्यप्रदेश 26.10, 3. तनुश्री जाधव (महाराष्ट्र) 17.20

टेनिस- लड़कों का सेमीफाइनल- आयर्न शाह (गुजरात) ने माइकल डेविड (कर्नाटक) को 6-0, 6-2 से हराया, दक्ष प्रसाद (मध्यप्रदेश) ने प्रणव कार्तिक (तमिलनाडु) को 5-7, 6-2,6-2 से हराया

लड़कियों का सेमीफाइनल- तेजस्वी डबास (दिल्ली) ने सोनल पाटिल (महाराष्ट्र) को 6-4,6-4 से हराया, सुनीथा मुरुरी (कर्नाटक) ने मधुरिमा सावंत (महाराष्ट्र) को 6-2, 7-5 से हराया।

लड़कों का युगल सेमीफ़ाइनल - रेथिन प्रणव आरएस / गगन राकेश विमल (तमिलनाडु) ने तनिष्क जाधव / निशित रहाणे (महाराष्ट्र) को 7-6 (5), 6-4 से हराया, प्रणव कार्तिक / कार्तिक केएस कविन (तमिलनाडु) ने दीपम मलिक/ रियान शर्मा (दिल्ली) को 6-4, 7-5 से हराया।

लड़कियों का युगल सेमीफाइनल- सोहिनी.एस मोहंती/आराध्या वर्मा (ओडिशा) ने हन्ना नागपाल/सौमृता वर्मा (उत्तर प्रदेश) को 7-5, 7-5 से हराया, पहल खराड़कर/अमिशी शुक्ला (मध्यप्रदेश) ने तेजस्वी डबास/लक्ष्मी गौड़ा (दिल्ली) को 1-6, 6-3, 10-7 से हराया


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.