मध्यप्रदेश बनेगा देश का स्पोर्ट्स हब

Updated on 25-08-2023 06:31 PM

मध्यप्रदेश में तेजी खेल अधोसंरचना में हो रहे विस्तार के चलते अब देश के स्पोर्ट्स हब के रूप में नई पहचान मिलेगी। नाथूबरखेड़ा में 176 करोड़ रूपये की लागत से अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर निर्माण के पहले चरण में ऐथलेटिक और हॉकी स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। दूसरे चरण में 174 करोड़ रूपये की लागत और अगले चरण में 593 करोड़ रूपये की लागत से मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम और अन्य खेल सुविधाएँ जल्दी ही मिलेंगी।

प्रदेश में दो "ब्रेक डांस" और "ई-स्पोर्ट्स" अकादमी भी शुरू की जा रही है। दोनों विधा को ओलम्पिक और एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खेल के रूप में शामिल किया गया है।

महिला फुटबॉल और जूनियर टीम को प्रोत्साहित करने के लिये फुटबॉल एसोशियेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त प्रयास से पेटर्न स्टेट प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री खेल योजना में हर विधानसभा क्षेत्र में खेल के बुनियादी ढांचा बनाने की तैयारी चल रही है।

खेलों के आयोजन और सुविधाओं के चलते अब मध्यप्रदेश हरियाणा और महाराष्ट्र का मजबूत प्रतिस्पर्धी बन गया है। कुछ क्षेत्र में मध्यप्रदेश का पूरे देश में कोई मुकाबला नहीं है। मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य पिछले डेढ़ दशकों में पूरी तरह बदल गया है।

मध्यप्रदेश एक मात्र राज्य है जहां सर्वाधिक खेल अकादमियाँ और प्रशिक्षण केन्द्र हैं। वर्ष 2006 से 2015 तक विभिन्न खेलों की 11 अकादमियां स्थापित की गई हैं। इन अकादमियों में आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ अनुभवी प्रशिक्षकों से खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करते है। आज कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुए है।

खेल विभाग के बजट में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। इस वर्ष 738.13 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है। मध्यप्रदेश में सबसे अधिक एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान है। यहां 12 हॉकी सिंथेटिक टर्फ है और 7 मैदानों का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी तरह 5 एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रेक का निर्माण किया गया है और 8 ट्रेक आकार ले रहे है। प्रदेश की शूटिंग, घुड़सवारी और वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में सभी उन्नत तकनीक और आधुनिक सुविधाओं के साथ विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा अपनी तरह का एकमात्र है।

भोपाल के नाथूबरखेड़ा में जल्द ही 100 एकड़ भूमि में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल परिसर तैयार हो रहा है। इसमें एथलेटिक ट्रेक एण्ड फील्ड, एथलेटिक स्टेडियम, आउटडोर स्पोर्ट्स ऐरिया, प्रेक्टिस हॉकी ग्राउण्ड, हॉकी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, फुटबॉल के लिये उत्कृष्टता केन्द्र तथा फुटबॉल ग्राउण्ड, जिसमें दो प्राकृतिक और एक कृत्रिम मैदान होंगे।

दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शूटिंग अकादमी बिशनखेड़ी भोपाल में स्थित है। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी ऑफ एक्सीलेंस में 10, 25 और 50 मीटर की शूटिंग रेंज के साथ बेहतरीन फाइनल रेंज भी तैयार की गई है, जो अंतर्राष्ट्रीय मापदण्डों के अनुसार निर्मित है। अकादमी में 5 ट्रेप एण्ड स्कीट शूटिंग रेंज है। अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) के अध्यक्ष लूसियानो रॉसी ने विश्व कप चैम्पियनशीप में भोपाल की अपनी यात्रा के दौरान विश्वस्तरीय शूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की तारीफ कर चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.