मध्यप्रदेश बनेगा मेट्रो और रेल निर्माण का नया हब:रायसेन में बनेंगे मेट्रो कोच, भारत अर्थ को मिली 148 एकड़ जमीन

Updated on 15-05-2025 01:10 PM

अब मेट्रो रेल और वंदे भारत के कोच और रेलवे से जुड़े आधुनिक उपकरण भोपाल के पास रायसेन जिले में बनेंगे। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) रायसेन के उमरिया गांव में अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने बीईएमएल को 60.063 हेक्टेयर(148.45 एकड़) जमीन आवंटित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरू में बुधवार को बीईएमएल के चेयरमैन और एमडी शांतनु रॉय को भूमि आवंटन पत्र सौंपा। बीईएमएल यहां मेट्रो कोच और रेलवे के रोलिंग स्टॉक का निर्माण करेगी। बीईएमएल लगभग 2 हजार करोड़ का निवेश करेगी।

सीएम यादव बेंगलुरू में बीईएमएल प्लांट भी पहुंचे। उन्होंने यहां बने 2100वें मेट्रो कोच को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित किया। यह कोच अब मुंबई के लिए रवाना किया गया है। सीएम ने कहा कि रायसेन में यह यूनिट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है। इससे मप्र का औद्योगिक ईको सिस्टम मजबूत होगा। सीएम ने कहा कि अगले एक माह में रायसेन में रेल कोच निर्माण इकाई के लिए भूमि-पूजन किया जाएगा।

रॉय ने कहा कि रायसेन की इकाई देश की शहरी रेल प्रणाली को नई रफ्तार देगी। रॉय ने बताया कि यह कोच दिल्ली मेट्रो के माध्यम से मुंबई मेट्रो के लिए बनाया गया है।

इसमें ड्राइवर-लेस ऑपरेशन और स्मार्ट सुरक्षा प्रणालियां हैं। यह भारत का पहला मेट्रो कोच है जिसमें ऑन बोर्ड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम लगा है। सिस्टम रियल-टाइम मेंटेनेंस और रिमोट जांच में मदद करेगा।

सीएम बोले- उमरिया में नई यूनिट का भूमिपूजन एक माह में...

  • पहले चरण में स्टेनलेस स्टील के कोच बनेंगे, आगे एल्यूमीनियम कोच भी बनाए जाएंगे। प्लांट में आधुनिक तकनीक और आधारभूत सुविधाएं होंगी। यह न केवल भारत की जरूरतें पूरी करेगा, बल्कि वैश्विक बाजार में भी उपयोगी होगा।
  • सामाजिक और आर्थिक लाभ स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। मजबूत सप्लाई चेन तैयार होगी। युवाओं के लिए स्किल डेवेलपमेंट के नए अवसर खुलेंगे।

दावा... 8 हजार करोड़ का निवेश, 19 हजार को रोजगार मुख्यमंत्री ने इंटरेक्टिव सेशन के बाद कहा कि निवेशकों को मप्र में आमंत्रित करने आया था। मैंने निवेशकों से चर्चा की है। उसमें सन फॉर्मा से 3 हजार करोड़, एचईएसएस से 2 हजार करोड़, बीईएमएल 1800 करोड़, अरविंद मील 600 करोड़, अभिनाथ समूह लॉजिस्टिक 100 करोड़, नाइज गारमेंट का 385 करोड़, एचटीसीएल टेक्नोलॉजी का 50 करोड़ का निवेश मिला है। सब मिलाकर 8 हजार करोड़ का निवेश है। जिससे कुल 19 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.