पीएम स्वनिधि योजना में मप्र शीर्ष पर, 12 लाख हितग्राहियों को बांटा 21 करोड़ रुपये ऋण

Updated on 18-07-2024 12:26 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश ने पीएम स्वनिधि योजना में 11 लाख 95 हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण वितरित कर देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनमें से 8 लाख 38 हजार स्ट्रीट वेंडर डिजिटली लेन-देन कर रहे हैं। इन स्ट्रीट वेंडरों को करीब 21 करोड़ रुपये की नकद राशि बैंक से ऋण के रूप में प्राप्त हुई है।

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं राज्यमंत्री तोखन साहू 18 जुलाई को यानी आज नई दिल्ली में प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को सिस्टमेटिक प्रोग्रेसिव एनेलेटिकल रियल टाइम रैंकिंग अवार्ड (स्पार्क) प्रदान करेंगे। अवार्ड समारोह इंडिया हेबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

गौरतलब है कि प्रदेश में स्वरोजगार की यह महत्वाकांक्षी योजना वर्ष 2020 जुलाई से पथकर विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए संचालित की जा रही है।

विभिन्न वर्षों में इतना बांटा ऋण

पीएम स्वनिधि योजना के तहत वर्ष 2021 में एक लाख 99 हजार ऋण प्रकरणों में राशि वितरित की गई। वर्ष 2022 में एक लाख 70 हजार ऋण प्रकरणों में राशि वितरित की गई। वर्ष 2023 में एक लाख 84 हजार ऋण प्रकरण में राशि वितरित की गई।

इस तरह किया वितरित

स्टेट मिशन डायरेक्टर पीएम स्वनिधि तथा एनयूएलएन कैलाश वानखेड़े ने बताया कि मध्यप्रदेश में इस वर्ष सर्वाधिक प्रकरणों की स्वीकृति कर राशि का वितरण किया गया है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10, 20 एवं 50 हजार रुपये के ऋण चरणवार पथ विक्रेताओं को स्वीकृत किए गए हैं।

इन्हें मिलेगा पुरस्कार

पुरस्कार समारोह में नगरीय निकाय उज्जैन, खरगौन एवं सारणी को पीएम स्वनिधि में और नगरीय निकाय जबलपुर, सीधी, मंदसौर एवं इटारसी को डे-एनयूएलएम योजना के तहत पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित दो शहरी पथ विक्रेताओं और दो स्वसहायता समूहों को भी सम्मानित किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.