मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने 193 लाख मीट्रि‍क टन कोयला प्राप्ति का बनाया रिकार्ड

Updated on 07-04-2023 05:53 PM

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने अपने ताप विद्युत गृहों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में कोयले की सर्वाधिक मात्रा प्राप्त करने का रिकार्ड बनाया है। वित्तीय वर्ष में कंपनी के ताप विद्युत गृहों को कुल 193 लाख मीट्रि‍क टन कोयला प्राप्त हुआ है। यह अनुबंधित मात्रा का लगभग 83 प्रतिशत है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कोयला आपूर्ति से संबद्ध अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

ज्यादा कोयला मिलने से सर्वाधिक ताप विद्युत उत्पादन हुआ संभव

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप विद्युत गृहों के लिए केन्द्र सरकार की कोयला कंपनियों- साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) एवं नॉर्थन कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा अनुबंध के अनुसार कोयला प्रदान किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में पावर जनरेटिंग कंपनी के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विद्युत उत्पादन के लिये आवश्यक कोयले की अनुमानित मात्रा लगभग 200 लाख मीट्रि‍क टन थी, जिसके सापेक्ष लगभग 97 प्रतिशत मात्रा प्राप्त हुई। समुचित मात्रा में कोयला प्राप्त होने से कंपनी के ताप विद्युत गृहों से सर्वाधिक विद्युत उत्पादन किया जाना संभव हुआ।

आपसी सामंजस्य से अधिक कोयले की आपूर्ति हुई संभव

वित्तीय वर्ष 2021-22 में सम्पूर्ण देश में कोयले की उपलब्धता में काफ़ी कमी महसूस की गई थी। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप विद्युत गृहों में कोयले की आपूर्ति में केन्द्र सरकार के कोयला मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय, भारतीय रेल एवं कोयला कंपनियों के मध्य समुचित सामंजस्य स्थापित कर वित्तीय वर्ष 2022-23 में ज्यादा कोयले की आपूर्ति संभव हो पाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.