राष्‍ट्रीय खेलों में छाए मप्र के खिलाड़ी, भूरक्षा, वंशि‍का व पलक ने जीते स्‍वर्ण पदक

Updated on 04-11-2023 01:37 PM

भोपाल। गोवा में आयोजित हो रहे 37वें राष्ट्रीय खेलो में मप्र का शानदार प्रदर्शन जारी है, शुक्रवार को मप्र की भूरक्षा दुबे, वंषिका नामदेव और एक्वेटिक खेल में पलक शर्मा ने एक एक स्वर्ण पदक जीते। मप्र 20 स्वर्ण, 31 रजत और 29 कांस्य सहित कुल 80 पदकों के साथ पदक तालिका में पांचवें स्थान पर बरकरार है। इसके अलावा मप्र के खिलाडि़यों ने मिनी गोल्फ, कुश्ती व ताइक्वांडो में पदक जीते। रवि कुमार गुप्ता, संचालक खेल और युवा कल्याण ने अपने खिलाडियों को पदक जीतने पर पुरस्कृत किया।

मप्र के वूशु खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

केम्पेल ओपन मैदान पणजी में मप्र के वूशु खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक जीतकर मप्र को मजबूत किया। महिला वर्ग में भूरक्षा दुबे ने जियांषू इवेन्ट में और वंशिका नाामदेव ने गुंशू इवेन्ट में यह स्वर्ण पदक जीते। वहीं पूर्वी सोनी ने क्यांषू इवेन्ट में और सुभाष तोमर ने तायलू के दओशू इवेन्ट में एक एक रजत तथा शुभम राज पटेल ने एक कांस्य पदक जीता।

कम्पेल स्वीमिंग पूल पणजी में एक्वेटिक प्रतियोगिता में मप्र की पलक शर्मा ने डायविंग इवेन्ट में तकनीकी खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राष्ट्रीय खेल गोवा में पलक शर्मा ने दो स्वर्ण और एक कांस्य सहित तीन पदक अर्जित कर चुकी है।

मिनी गोल्फ में जीते चार पदक: मीरमार बीच पर आयोजित मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में मप्र के मिनी गोल्फ खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया। महिला डबल इवेन्ट में मरिया सूद और तनिष्का तोमर की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता, मिक्स डबल में आदि मिश्रा और श्रेया वर्फा की जोड़ी ने और महिला टीम इवेन्ट में राजकुमारी कुमावत, विनीता तिवारी, रागिनी चौहान और कु. फातिमा कुरैशी के बेहतर समन्वय और खेल प्रदर्शन के साथ एक एक रजत तथा पुरूष टीम इवेन्ट में सिकंदर कुरिल, सुमित गोयल, बॉबी राजा और आयुष चौधरी ने कांस्य सहित कुल चार पदक जीते।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.