राष्‍ट्रीय खेलों में मप्र का दबदबा कायम लगाया पदकों का शतक, स्लालम में जीते चारो स्‍वर्ण

Updated on 08-11-2023 12:06 PM

 भोपाल। गोवा में खेले जा रहे 37वें राष्ट्रीय खेल में मप्र ने कयाकिंग कैनोइंग, स्लालम, जूडो व ट्राइथलान में पदक जीते। इसी के साथ मप्र ने अपने कुल पदकों की संख्या 100 तक पहुंचा दी है। मप्र ने दूसरी बार यह उपलब्धि को प्राप्त किया है। मप्र 32 स्वर्ण, 35 रजत और 33 कांस्य सहित कुल 100 पदक जीत कर पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले मप्र ने पहली बार 2011 में झारखंड राष्‍ट्रीय खेल में 103 पदक जीतकर कीर्तिमान रचा था।

केनोइंग और स्लालम के इवेंट मापुसा स्थित चपोरा रिवर में किया जा रहा है। स्लालम के सभी चारों खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते। पुरुष वर्ग में शुभम केवट ने के-1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भूमि बघेल ने महिला के-1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, रीना सेन ने महिला सी-1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। विशाल वर्मा ने पुरुष सी-1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यही पर आयोजित क्याकिंग-केनोइंग में मप्र की मानस्वनी ने महिलाओं के के-1 इवेंट की 200 मी. रेस में रजत पदक जीता।

कम्पेल ओपन ग्राउण्ड पणजी में मप्र की जूडो खिलाड़ी कु. हिमांशी टोकस ने महिलाओं की -63 किग्रा भारवर्ग स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं प्रतियोगिता के -52 किग्रा. महिला स्पर्धा संध्या तिवारी ने कांस्य पदक जीता।

पणजी में ट्रायथलान में अंकुर चेहर, दुर्विषा पवार, रोशन गौंड और आध्या सिंह ने मिक्स रिले स्पर्धा में मप्र को कांस्य पदक दिलाया।

उल्लेखनीय है कि गोवा राष्ट्रीय खेल 26 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक आयोजित हो रहे है इसमें मध्यप्रदेश 424 खिलाड़ी 37 खेलों में भी भागीदारी कर रहे है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.