मध्य प्रदेश इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्त पेंशन योजना, हर महीने दिव्यांगों को मिलेगा लाभ, जानें आवेदन प्रक्रिया

Updated on 26-09-2024 11:19 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले दिव्यांगजनों को आर्थिक मदद देने के लिए एक खास योजना चल रही है। एमपी सरकार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्त पेंशन योजना चला रही है। इस योजना के तहत 18 से 70 साल के दिव्यांगजनों को हर महीने 600 रुपये पेंशन मिलती है। इस योजना का लाभ उन्हे मिलता है जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे अधिक है।

यह योजना केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम यानि एनएसएपी के तहत चलाई जा रही है। एमपी में इस योजना का संचालन सामाजिक न्याय एवं नि:शक्‍तजन विभाग करता है। इस योजना की शुरुआत अप्रैल 2009 में हुई थी।

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। उसे भारत सरकार द्वारा तय मानदंडों के अनुसार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार से होना चाहिए। आवेदक दिव्यांग होना चाहिए। योजना के तहत दिव्यांग को हर महीने 600 रुपए पेंशन दी जाती है। आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरना होगा।

आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज


आवेदन पत्र के साथ आपको अपने तीन फोटो, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जारी विकलांगता प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड और समग्र आईडी देनी होगी।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन


आवेदन ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत और शहरी क्षेत्रों में नगर निगम कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय या नगर पंचायत कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आप नजदीकी लोक सेवा केंद्र के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.