मप्र वन विभाग का अलर्ट, इस वर्ष 54 बाघों की मौत के बाद अब आदतन शिकारियों की तलाश

Updated on 18-12-2025 04:44 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस वर्ष (13 दिसंबर तक) 54 बाघों की मौत के बाद अब वन विभाग जागा है। मृत बाघों में आधे से ज्यादा के शिकार की आशंका है, ऐसे में वन विभाग ने अंतरराष्ट्रीय तस्करों के साथ ऐसे शिकारियों की तलाश भी शुरू कर दी है, जो बार- बार इन मामलों में गिरफ्तार होकर जमानत पर छूटे हैं। खासकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एवं उससे सटे क्षेत्रों में बाघों के शिकार की आशंका के संबंध में यह अलर्ट जारी किया गया है

वन विभाग के अनुसार कई संदिग्ध लोगों द्वारा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और इसके आसपास सक्रिय होकर बाघों के शिकार की कोशिश की जा रही है।

बता दें, इस वर्ष फरवरी और अक्टूबर माह में सर्वाधिक सात-सात बाघों की मृत्यु दर्ज की गई। मरने वाले 54 बाघों में 10 शावक और 11 मादा थीं। एक ही वर्ष में इतनी अधिक संख्या में बाघों की मृत्यु अस्वाभाविक मानी जा रही है। ऐसे में विभाग की वन्य प्राणी शाखा ने हाई अलर्ट जारी कर दिन और रात में संयुक्त गश्ती दलों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्यतः जहां बाघों का विचरण कोर क्षेत्र या जंगल के बाहर है या गांव के नजदीक है वहां अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा।

मुखबिर तंत्र को मजबूत करने की बात भी कही गई है। पूर्व के आदतन शिकारियों की विधिवत पतासाजी कर जानकारी निगरानी पंजी में दर्ज करने को भी कहा गया है। यह भी कहा गया है कि वन्यजीव संबंधित अपराधों की रोकथाम एवं बाघ संरक्षण की दृष्टि से यह अत्यंत गंभीर स्थिति है।

स्थानीय पुलिस-प्रशासन के साथ संयुक्त टीम बनाकर करें पेट्रोलिंग मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक सुभरंजन सेन ने इस अलर्ट में सभी वन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया है। इसमें यह भी कहा गया है कि स्थानीय ग्रामवासियों, चरवाहों, कोटवार, फील्ड स्टाफ तथा पुलिस इंटेलिजेंस यूनिट से सूचना आदान-प्रदान कर उनका विश्लेषण कर निगरानी की जाए। यदि आवश्यक हो तो स्थानीय पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम द्वारा पेट्रोलिंग की जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.