उत्तराखंड पहुंचे मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज, संतों से भेंट करेंगे

Updated on 10-10-2023 12:29 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। वह परमार्थ निकेतन में एक दिवसीय प्रवास करके स्वामी चिदानंद सरस्वती समेत कई संतों से भेंटकर आशीर्वाद लेंगे। जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर उत्तराखंड सरकार की ओर से वित्त व संसदीय कार्य, शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया।

इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में देश का सबसे सशक्त नकल विरोधी कानून, सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण, यूनिफार्म सिविल कोड, धर्मांतरण कानून, भ्रष्टाचार पर प्रहार जैसे महत्वपूर्ण कदमों के लिए राज्य सरकार की प्रशंसा की।

कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे पहाड़ी राज्य को वर्ष 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल कराने का संकल्प सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान हैं।

कहा कि इनवेस्टर समिट का आयोजन और उसके लिए देश ही नहीं, विदेश के भी उद्योगपतियों के साथ अभी तक करीब 39 हजार करोड़ रुपये का एमओयू साइन करना राज्य के विकास के लिए दूरगामी सोच का प्रतीक है।

बातचीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जब भी चुनाव की घोषणा होती है तो वह देवभूमि में अवश्य आते हैं और यहां संत समाज का आशीर्वाद लेते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.