माधुरी दीक्षित ने सलमान खान के कारण रिजेक्ट की थी 'हम साथ साथ हैं', इस एक सीन के कारण बिगड़ गई थी बात

Updated on 07-11-2023 02:32 PM
नब्बे के दशक में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी के खूब जलवे थे। दोनों ने 'हम आपके हैं कौन', 'साजन', 'हम तुम्हारे हैं सनम' और 'दिल तेरा आशिक' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। ये सभी फिल्में हिट रही थीं। हर फिल्ममेकर तब माधुरी और सलमान की जोड़ी के साथ काम करना चाहता था। 'हम आपके हैं कौन' के बाद से माधुरी और सलमान की हर तरफ और जोरों से चर्चा होने लगी थी। अपनी इस फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता से सूरज बड़जात्या बेहद खुश थे। इसी वजह से उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में सलमान के साथ माधुरी दीक्षित को लेने का मन बनाया था। पर एक्ट्रेस ने यह फिल्म रिजेक्ट कर दी थी। क्या आप जानते हैं क्यों?

'हम साथ साथ हैं' 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म पारिवारिक रिश्तों पर आधारित थी, जिसमें कई स्टार्स थे। Salman Khan के अलावा सैफ अली खान, मोहनीश बहल, करिश्मा कपूर, नीलम कोठारी, सोनाली बेंद्रे और तब्बू के अलावा कई और सितारे फिल्म का हिस्सा थे। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। 'हम साथ साथ हैं' में तब्बू, सलमान खान की भाभी बनी थीं। पर बहुत ही कम लोग जानते हैं कि तब्बू वाला यह रोल Madhuri Dixit को ऑफर किया गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इनकार कर दिया था। इसकी वजह सलमान खान थे, जिसका खुलासा माधुरी ने एक बार 'रेडिफ' को दिए इंटरव्यू में किया था।

माधुरी नहीं बनना चाहती थीं सलमान की भाभी, कही थी यह बात
माधुरी ने बताया था कि वह फिल्म में सलमान की भाभी का रोल प्ले नहीं करना चाहती थीं। वह नहीं चाहती थीं किसी फिल्म में वह और सलमान देवर-भाभी बनें। इसकी वजह यह थी कि 'हम आपके हैं कौन' में माधुरी ने सलमान संग रोमांस किया था। 'हम आपके हैं कौन' को ठुकराने की खास वजह बताते हुए माधुरी ने कहा था कि फिल्म में एक सीन है, जहां सलमान साधना भाभी के पैर छूते हैं। माधुरी के मुताबिक, उन्हें लगा कि इस रोल को वह करेंगी तो सलमान को उनके पैरे छूने पड़ेंगे और यह लोगों को पसंद नहीं आएगा।

इस सीन से माधुरी को थी आपत्ति, रिजेक्ट कर दी 'हम साथ साथ हैं'

माधुरी ने कहा था, 'फिल्म में एक सीन है, जहां सलमान तब्बू के पैर छूते हैं और वह तब्बू को गले लगाते हैं। तो दोनों के बीच भाभी-देवर वाली भावना तो होनी ही चाहिए। लेकिन अगर आप मुझे तब्बू की जगह पर रखें और कल्पना करें कि सलमान मेरे पैर छू रहे हैं, तो मुझे लगता है कि लोग सिनेमाघरों में सीटियां बजाते। मुझे लगता है कि यह सही है क्योंकि 'हम आपके हैं कौन' में सलमान और मेरी प्रेम कहानी थी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.