स्पिनरों को कमजोर बना दिया... चेन्नई की शर्मनाक हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने किसे ठहराया जिम्मेदार

Updated on 24-04-2024 01:32 PM
चेन्नई: आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पटरी से उतरती दिख रही है। लगातार दो जीत के साथ लीग की शुरुआत करने वाले रुतुराज गायकवाड़ की टीम को 8 मैच में 4 ही जीत मिली है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में चेन्नई को हार मिली। अपने घर में खेलते हुए चेन्नई की टीम 210 का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई की चेपॉक स्टेडियम पर पहली हार है।

रुतुराज ने ओस को बताया जिम्मेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के अनुसार ओस उनकी टीम की हार का कारण रही। उन्होंने मैच के बाद कहा, 'हार को हजम करना मुश्किल है, लेकिन अच्छा क्रिकेट खेला गया। लखनऊ ने अंत में बहुत अच्छा खेला। हमने 13-14 ओवर तक मैच को अपने कब्जे में रखा था, लेकिन स्टोइनिस ने शानदार पारी खेली। ओस ने असर डाला, बहुत ज्यादा ओस थी जिसने हमारे स्पिनरों को कमजोर बना दिया। नहीं तो हम मैच को और बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकते थे और इसे आगे ले जा सकते थे। लेकिन ये खेल का हिस्सा हैं, इसे नियंत्रित नहीं किया जा सकता।

जडेजा क्यों नंबर 4 पर उतरे?

रविंद्र जडेजा के नंबर चार पर खेलने के सवाल पर सीएसके के कप्तान ने कहा- जडेजा नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं क्योंकि हमने पावरप्ले के अंदर दूसरा विकेट गंवा दिया। हमारी सोच साफ है कि पावरप्ले के बाद अगर कोई विकेट गिरता है तो शिवम बल्लेबाजी करने आएंगे। हम बल्लेबाजों को बाद में आउट होने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा कि हमारा लक्ष्य पर्याप्त नहीं था। लेकिन लखनऊ ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसकी सराहना करते हैं।

मैच में क्या-क्या हुआ?

लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में मंगलवार को यहां चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया। सीएसके को चार विकेट पर 210 रन पर रोकने के बाद एलएसजी ने तीन गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। एलएसजी के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 63 गेंद में 124 रन की नाबाद पारी खेल कर टीम को यादगार जीत दिलायी। सीएसके के लिए मथीस पथिराना ने 35 रन देकर दो विकेट लिये।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.