356 धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज कराई कम, 619 हटाए

Updated on 26-12-2023 11:51 AM

भोपाल जिले में ध्वनि प्रदूषण कम कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित दलों ने पुलिस और नगर निगम के सहयोग से कार्रवाई शुरू कर दी है। दलों द्वारा धार्मिक स्थलों पर बैठक करने के साथ ही लाउडस्पीकर की संख्या, आवाज दोनों कम कराई जा रही है। साथ ही शासन के नियमों पालन करने के लिए समझाईश दी जा रही है। बता दें कि सर्वाेच्च न्यायालय की गाइडलाइन एवं मध्यप्रदेश सरकार के आदेश का पालन करने की दिशा में कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए हैं। इसके बाद से धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने एवं आवाज कम कराने की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार धार्मिक स्थलाें एवं अन्य स्थानों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित व नियम विरूद्ध प्रयोग पर नियंत्रण के संबंध में निगरानी दलों ने 34 थाना क्षेत्रों में 462 धार्मिक स्थलों पर बैठक कर शासन के नियमों के बारे में समझाते हुए पालन करने के लिए कहा है।वहीं 126 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर पूरी तरह से हटाए गए हैं।दलों ने 356 धार्मिम स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने के साथ ही संख्या भी कम कराई है।इस तरह धार्मिक स्थलों से कुल 619 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं।कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए लाउडस्पीकर और डीजे पर नजर रखने के लिए आठों तहसील में आठ दलों का गठन किया गया है। जिनका प्रभारी एसडीएम को बनाया है इसमें स्थानीय थाना पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्थानीय अधिकारी सहयोग करेंगे।

डीजे, लाउडस्पीकर करें तेज आवाज, तो यहां करें शिकायत

शहर में यदि डीजे, लाउडस्पीकर तेज आवाज करें तो उनकी शिकायत करने के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर 0755-2730395 है।आम लोग तेज ध्वनि संबंधी सभी तरह की शिकायत इस नंबर पर कर सकेंगे। यहां आने वाली शिकायत को संबंधित एसडीएम और थाने में भेजा जाएगा।जिसके आधार पर धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.