बंद रेलवे फाटक पार करते समय गई जान, 300 मीटर तक मिले अंग

Updated on 10-02-2023 10:01 PM

पदमपुरा रोड रेलवे फाटक पर शुक्रवार को कोटा-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों मे एक युवक हलवाई व दूसरा धोबी का काम करता है। दोनों ही मृतक घर के मुखिया थे। अंडरपास की जगह सीधे रेलवे लाइन को पार करने में दोनों हादसे का शिकार हो गए। दोनों के शरीर के अंग 300 मीटर तक बिखरे मिले।

दुर्घटना शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 बजे की है। देवकरण विश्वकर्मा निवासी थाना लीमाचौहान और काॅलोनी निवासी कैलाश रजक काम के लिए जा रहे थे। दोनों युवक बंद पड़े कालोनी फाटक से गुजर रहे थे। उसी दौरान कोटा से इंदौर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। दाेनों कुछ समझा पाते इससे पहले वे ट्रेन से टकरा गए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों के कई टुकड़े हो गए। हादसे की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस की टीम भी पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की की मदद से युवकों के शरीर के टुकड़ों को समेटकर अस्पताल पहुंचाया। जहां युवकों का पोस्टमार्टम किया गया।

पचोर में हलवाई था देवकरण

लीमाचौहान का रहने वाला देवकरण विश्वकर्मा अपने परिवार के पालन पोषण के लिए पचोर में रहता था। वह यहां हलवाई का काम करता था। दूसरा युवक कैलाश रजक घर-घर जाकर कपड़े एकत्रित कर उन्हें धोकर और प्रेस कर परिवार का खर्च चलाता था। हादसे के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कैलाश रजक के एक छोटा बेटा और एक बेटी है। कांग्रेस महिला प्रदेश नेत्री नीलू दूबे ने बताया कि कैलाश की पत्नी उनके यहां भी कपड़े लेने आती है। युवक कपड़े धोकर प्रेस करके उन्हें घर घर लौटाने आता था।

शॉर्ट कट लेने में गई जान

जिस स्थान पर घटना हुई, यहां पदमपुरा, वीरसावरकर महाविद्यालय, इंद्रपुरी, अयोध्यापुरी एवं पुरानी काॅलोनी का मुख्य मार्ग है। इसका फाटक परमानेंट बंद किया गया है। अब लोगाें को करीब 500 मीटर घूमकर अंडरपास से निकलना पड़ता है। कई लोग शॉर्टकट के चक्कर में अभी भी पैदल रेलवे लाइन को पटरी पार करके निकलते हैं। इस कारण दुर्घटनाएं आम बात हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.