लुटेरी दुल्हन का एक शादी का चार्ज 50 हजार रुपए:भोपाल में एजेंट से बोली- जल्द शादी करवा रहे हो या दूसरे एजेंट से बात करूं

Updated on 21-05-2025 12:26 PM

भोपाल के छोला से पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन अनुराधा को फर्जी शादी करने के लिए 50 हजार रुपए मिलते थे। पुलिस मान रही थी कि अनुराधा गैंग के लिए सिर्फ एक मोहरा है, लेकिन उसके मोबाइल की जांच के बाद पता चला कि वह सक्रिय सदस्य की तरह काम कर रही थी। उसने एक एजेंट को धमकाते हुए कहा- जल्दी मेरी शादी करवा रहे हो या फिर किसी और एजेंट से बात करूं? ये मैसेज अनुराधा के फोन में मिला है।

राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को भोपाल में फर्जी शादियों के जरिए लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाली अनुराधा को गिरफ्तार किया था। आरोपी अनुराधा पासवान अब तक करीब 25 लोगों से नकली शादी कर उन्हें ठग चुकी है। वह कई एजेंट्स के संपर्क में थी।

अब पुलिस को यकीन हो गया है कि यह मामला ठगी के रैकेट का है, जिसमें दुल्हन, एजेंट और अन्य सदस्य पूरी प्लानिंग के साथ काम कर रहे थे। अब तक की पूछताछ में अनुराधा ने बताया कि एक शादी के वह 50 हजार रुपए लेती थी। बाकी की राशि गैंग के सदस्य बांट लेते थे।

सात दिन पहले भोपाल में रचाई थी शादी पुलिस की जांच में पता चला कि गिरफ्तारी से ठीक सात दिन पहले अनुराधा ने भोपाल के छोला इलाके में रहने वाले गब्बर नाम के युवक से शादी की थी। वह उसी के घर में रह रही थी। इसी दौरान राजस्थान के रहने वाले विष्णु शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने अनुराधा से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के तीन दिन बाद ही वह नकदी, जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गई।

पति से लड़ाई के बाद गिरोह जॉइन किया अनुराधा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार की रहने वाली है। उसकी 2016 में विशाल पासवान से शादी हुई थी। पति से विवाद के बाद वह भोपाल आई और यहां एक महिला के संपर्क में आकर इस गिरोह का हिस्सा बन गई। अनुराधा ने पुलिस को बताया कि पति की डांट और नाराजगी ने उसने यह रास्ता चुना।

गिरोह के सदस्य भोपाल और आसपास के पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में रोशनी, सुनीता, रघुवीर, गोलू, मजबूत सिंह यादव और अर्जुन नाम के लोग सक्रिय हैं। पुलिस को शक है कि गिरोह में कई और युवतियां भी शामिल हो सकती हैं। इसमें रोशनी छोला मंदिर इलाके की है, सुनीता मंडीदीप की, अर्जुन निवासी गांधी नगर और मजबूत सिंह यादव, रघुवीर, गोलू भोपाल के अन्य इलाकों से हैं। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानिए राजस्थान पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को भोपाल में कैसे पकड़ा

राजस्थान पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने भोपाल में स्थानीय मुखबिरों की मदद से फर्जी शादी गिरोह से संपर्क किया। टीम के एक सिपाही को अविवाहित बताकर फर्जी शादी कराने की योजना बनाई गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.