पुष्पा स्टाइल में नदी में बहा दी शराब, सोचा बीच में निकाल लेंगे, लेकिन सीतामढ़ी पुलिस कूद गई पहले

Updated on 08-09-2026 01:19 PM
सीतामढ़ी: तस्कर शराब की सुरक्षित तस्करी के लिए नदी की धारा के सहारे शराब की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे थे। पूरा तरीका एकदम फिल्मी था, पुष्पा स्टाइल। मतलब चंदन की लकड़ियां नदी में फेंक दो और नाके से आगे जाकर उसे छान कर निकाल लो। सीतामढ़ी में शराब तस्करों ने भी ऐसा ही तरीका अपनाया था। लेकिन पुलिस ने कुछ ऐसा किया कि तस्कर भी हैरान रह गए और सिर पर पैर रख भाग छूटे। मामला सोमवार की देर रात का है

नदी से नेपाली शराब जब्त

बताया गया है कि कन्हौली थाना पुलिस ने लखनदेई नदी की धारा से नेपाली देशी सौंफी शराब की खेप जब्त की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने जब्त शराब को लेकर अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नेपाल से शराब की तस्करी को पुराने रास्तों को छोड़ लखनदेई नदी का सहारा ले रहे है और शराब की खेप भारतीय क्षेत्र में ला रहे है। पहुंचाई जा रही सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस ने मिडिल स्कूल, मुंहचट्टी के पीछे नदी की धारा से काले पॉलीथिन में बंधी शराब की 22 बोरी बरामद की। प्रत्येक बोरी में पांच कार्टन शराब थी। कुल 3300 पीस नेपाली देशी सौफी शराब मिली। खबर है कि नदी के रास्ते भारतीय क्षेत्र में शराब लाने के बाद तस्कर उसे छोटी गाड़ियों से विभिन्न स्थानों पर भेजते है।

पुष्पा स्टाइल टेक्निक अपनाई थी

शराब तस्करों ने पुष्पा फिल्म की स्टाइल में शराब को काली पॉलिथीन में पैक कर उसे नदी में बहा दिया था। इसके बाद तय जगह पर शराब को बहते पानी से ही निकाल लेने की तैयारी थी। चुंकि पॉलिथीन शीट में भरी हवा के चलते शराब डूबी नहीं और तैरती हुई नदी को पार करने लगी। लेकिन बीच में ही पुलिस ने तस्करों से पहले शराब को नदी से निकाल लिया। फिल्मी स्टाइल वाली तस्करी का आइडिया पुलिस ने उसी नदी में डुबो दिया, जिसमें से शराब निकालने का आइडिया लाया गया था।

नाव से शराब की खेप हुई थी जब्त

पिछले माह बैरगनिया में इंडो -नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी ने नाव से तस्करी कर लें जा रहे 1320 बोतल नेपाली सौंफ शराब जब्त की थी। यह कार्रवाई तब की गई थी, जब बागमती नदी से एक नाव को नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते देखा गया था। एसएसबी जवानों के रोकने के इशारे पर तस्कर नाव से कूदकर पानी में भाग निकले थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर और टांडा रोड के बीच नई मेमू यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन…
 08 September 2026
सीतामढ़ी: तस्कर शराब की सुरक्षित तस्करी के लिए नदी की धारा के सहारे शराब की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे थे। पूरा तरीका एकदम फिल्मी था,…
 08 September 2026
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6…
 08 September 2026
दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं।MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से…
 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
Advt.