भोपाल से नई उड़ानें शुरू होने की उम्मीद कम, इंडिगो ने स्लाट किया वापस

Updated on 26-10-2023 12:06 PM

भोपाल। एयरपोर्ट अथारिटी के तमाम प्रयासों के बावजूद इस विंटर सीजन में भोपाल से नई उड़ानें शुरू होने की उम्मीद कम है। इंडिगो ने इस माह प्रस्तावित पुणे, कोलकाता उड़ान का स्लाट भी वापस ले लिया है। अब यह उड़ान दीपावली के बाद ही प्रारंभ होने की संभावना है। एयरपोर्ट अथारिटी लंबे समय से राजधानी से एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने का प्रयास कर रही है। यही वजह है कि भोपाल का राजाभोज विमानतल देश के घरेलू हवाई अड्डों में नंबर एक पर आ गया।

यात्रियों हुए निराश

ताजा कस्टमर सेटिस्फेकशन सर्वे में भोपाल को यात्रियों ने ही नंबर एक पर पहुंचाया लेकिन उड़ानों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। हाल ही में इंडिगो ने पुणे एवं कोलकाता तक सीधी उड़ान का स्लाट लिया। यह उड़ान आठ अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली थी लेकिन कंपनी ने कदम पीछे खींच लिए हैं। शेड्यूल जारी होने की उम्मीद लगाए बैठे यात्रियों के लिए यह निराशा भरी खबर है कि कंपनी ने स्लाट ही वापस कर दिया है। 29 अक्टूबर से लागू हो रहे विंटर शेड्यूल में एक भी नई उड़ान नहीं होगी।

एयर इंडिया की उड़ानें

नए साल में एयर इंडिया ने पिछले साल अपनी दिल्ली, पुणे उड़ान अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की थी लेकिन यात्री यह मान चुके हैं कि उड़ान स्थायी रूप से बंद हो चुकी है। कंपनी से विंटर शेड्यूल में इस उड़ान के साथ ही दिल्ली एवं मुंबई तक अतिरिक्त उड़ान की भी उम्मीद थी पर फिलहाल यात्रियों के साथ एयरपोर्ट अथारिटी को भी निराशा हासिल हुई है। विंटर सीजन में इंडिगो की एक साप्ताहिक दिल्ली उड़ान शुरू होने की संभावना है पर इसका भी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। कुछ उड़ानों के समय में मामूली परिवर्तन का प्रस्ताव है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.