'लियो' छाप रही बॉक्स ऑफिस पर दबाकर नोट, गुरुवार को बन गई सबसे ज्यादा कमाने वाली तमिल फिल्म

Updated on 27-10-2023 02:31 PM
साउथ स्टार थलपति विजय की 'लियो' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। अब ये तमिल सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इतना ही नहीं, 8 दिन के अंदर इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 464 करोड़ के पार हो चुकी है। जल्द ही ये 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अब तक 'लियो' पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में भी शामिल हो गई है। आइए बताते हैं 'लियो' का 8वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और तमाम रिकॉर्ड्स।

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी 'लियो' का मतलब होता है शेर। जैसा नाम वैसा काम। ये बिल्कुल शेर की तरह बॉक्स ऑफिस पर दमक रही है। 8वें दिन भी इसकी रौनक थिएटर्स में जारी रही। सिर्फ देश में ही नहीं, विदेश में भी लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

'लियो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'लियो' ने 8वें दिन यानी गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ इसकी अब तक की कुल कमाई 265 करोड़ से अधिक हो गई है।

'लियो' की वर्ल्डवाइड कमाई

लोकेश कनगराज की फिल्म की तमिल ऑक्यूपेंसी 25.92% से अधिक देखने को मिली। sacnilk के मुताबिक, 7 दिनों के अंदर 'लियो' का वर्ल्डवाइड कमाई 464.3 करोड़ हो चुकी है। 8वें दिन तक ये 480 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों के अंदर ये 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

तमिल सिनेमा में Leo ने गाड़ा झंडा

'सेवन स्क्रीन स्टूडियो' प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म का नया अपेडट शेयर किया है। इन्होंने बताया कि फिल्म 'लियो' ने तमिल सिनेमा में इतिहास रच दिया है। 7 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 461 करोड़ रुपये कमाकर हाईएस्ट टोटल ग्रोस कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है।

पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली फिल्में

1. KGF चैप्टर 2- 720.31 करोड़
2. आरआरआर- 7.936 करोड़
3. जवान- 655.92 करोड़
4. 2.0 फिल्म- 526.86 करोड़
5. जेलर- 450.80 करोड़
6. आदिपुरुष- 370.15 करोड़ रुपये
7. लियो- 306.67 करोड़ रुपये (आंकड़े- ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.