रीवा में स्कीम 6 और रिफ्यूजी कालोनी के निवासियों को दिए पट्टे

Updated on 02-10-2023 12:54 PM

जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में स्कीम नम्बर 6 के तहत वार्ड नम्बर 25, रिफ्यूजी कालोनी तथा चिरहुला कालोनी के परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किये। इससे लगभग सात सौ परिवारों को उनके मकान तथा जमीन पर मालिकाना हक प्राप्त हो गया है। नगर निगम की स्कीम नम्बर 6 में 1992 में 59 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की गई थी। इसमें से 32.34 एकड़ जमीन छोड़ दी गई थी। इस जमीन पर सैकड़ों परिवार बसे हैं। लेकिन इनके पास मालिकाना हक नहीं है। मंत्री श्री शुक्ल के लगातार प्रयासों से अगस्त माह में इस जमीन को डिनोटिफाई किया गया। मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राजस्व अधिकारियों ने लगातार परिश्रम करके परिवारों के जमीनों के अधिकार पत्र तैयार किए।

मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्कीम नम्बर 6 तथा रिफ्यूजी कालोनी में रहने वाले परिवार अपने मकान और जमीन के वास्तविक मालिक बने हैं। उनके पास अपनी सम्पत्ति का अधिकार पत्र उपलब्ध है। मुझे जितनी खुशी बाणसागर बांध बनने, सफेद बाघ की वापसी, सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल बनने, बाईपास के लोकार्पण और हवाई अड्डे के भूमि-पूजन के समय हुई थी उतनी ही खुशी आज हो रही है। स्कीम नम्बर 6 की समस्या को हल करने के लिए कई साल से लगातार प्रयास किए गए। नियमों और कानूनों में उलझकर कई बाधाएं खड़ी की गर्इं लेकिन जब आमजनता का हित हो तो उसकी हर बाधा मिटाने के लिए हम तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष सहयोग से तमाम बाधाएं दूर कर कैबिनेट में डिनोफिकेशन का प्रस्ताव पारित किया गया।

मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस समारोह में उपस्थित लोगों के चेहरे की खुशी बता रही है कि रीवा शहर के लिए कितना बड़ा काम हुआ है। आप लोग 30-40 वर्षों से जिस जमीन पर रह रहे थे उसके अधिकार पत्र आज आपको प्राप्त हो गए हैं। अब आपको कोई जमीन से बेदखल करने के लिए डरा धमका नहीं सकता है। चिरहुला कालोनी में पीडब्ल्यूडी की जमीन में बसे परिवारों को भी आज पट्टे दिए जा रहे हैं। इंजीनियरिंग कालेज के पास हाल ही में 127 परिवारों को पट्टे दिए गए हैं। शेष परिवारों तथा औद्यौगिक क्षेत्र के आसपास बसे परिवारों को भी जमीन के पट्टे दिए जाएंगे। जमीन के पट्टे मिलने के बाद आपको प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के घर मिल सकेंगे। समारोह में सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि आज स्कीम नम्बर 6 के निवासियों का डर दूर हुआ है। उन्हें जमीन और घर के मालिकाना हक मिले हैं।

समारोह में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि धारणाधिकार अधिनियम के तहत तीन स्थलों के पात्र परिवारों को जमीन के पट्टे प्रदान किए जा रहे हैं। इन स्थलों में अब कोई निवासी अवैध नहीं रहेगा। शासन की मंशा है कि हर आवासहीन परिवार को आवासीय भूमि का अधिकार पत्र दिया जाए। उसी के अनुरूप लगातार कार्य किया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीम ने भी कड़ी मेहनत करके पात्र परिवारों का सर्वे कर आवश्यक अभिलेख तैयार किए। स्कीम नम्बर 6 के शेष परिवारों को सर्वेक्षण किया जा रहा है। इनमें से भी सभी पात्र परिवारों को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे। समारोह में विधायक मनगवां डॉ पंचूलाल प्रजापति, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, एसडीएम अनुराग तिवारी, जन-प्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी परिवार उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.