बैरागढ़ में लीज नवीनीकरण के मामले अटके, नए आवेदन लेने के बाद सर्वे नहीं हुआ

Updated on 15-09-2023 12:27 PM
भोपाल। विभाजन के समय संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) आकर बसे विस्थापित परिवारों को आवंटित मकान एवं दुकानों की लीज अवधि समाप्त हो चुकी है। अब इनका नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। धारणा अधिकार आदेश के तहत शिविर लगाकर नागरिकों से नए आवेदन लिए गए, लेकिन इसके लिए सर्वे ही नहीं हो सका है।

चार साल पहले शुरू हुई थी प्रक्रिया

चार साल पहले राजस्व विभाग ने पट्टे देने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन प्रदेश में अचानक सत्ता परिवर्तन होने से यह प्रक्रिया अटक गई। जिला प्रशासन ने 1100 से अधिक लीज धारकों की सूची जारी की थी। नवीनीकरण के उद्देश्य से नोटिस जारी करने की तैयारी की गई थी, लेकिन यह भी जारी नहीं हो सके। कुछ मामलो में विस्थापित परिवारों ने बढ़े हुए हिस्से का पट्टा देने का आवेदन किया, लेकिन प्रशासन ने इस पर निर्णय नहीं लिया है।। यही हाल वन ट्री हिल्स क्षेत्र का है। नागरिकों की लीज का नवीनीकरण निजी आवेदन के आधार पर नहीं हो रहा है। गृह निर्माण समितियां पुराने बकाया का भुगतान भी शासन को कर चुकी हैं। यहां करीब 500 परिवार निवास करते हैं।

शिविर लगाकर लिए गए थे आवेदन

प्रशासन ने हाल ही में मुकिता इंटरनेशनल स्कूल में विशेष शिविर लगाकर नागरिकों से धारणा अधिकार आदेश के तहत आवेदन जमा कराए थे। विस्थापित परिवार पुराने पट्टे का नवीनीकरण करवाना चाहते थे, लेकिन उनसे भी नए आदेश के तहत आदेश लिए गए। शिविर के दो माह बाद भी इसका सर्वे नहीं हो सका है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे चुकी हैं। सांसद प्रतिनिधि दिनेश मिश्रा के अनुसार कलेक्टर ने आवेदन के आधार पर पट्टे देने का भरोसा दिलाया था, पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.