यू-ट्यूब से सीखा नकली नोट छापना:घर में A4 साइज पेपर पर करता था छपाई

Updated on 04-05-2025 08:30 PM

भोपाल में एक युवक ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने की तरकीब सीखी और रात के अंधेरे में उन नोटों को बाजार में चलाने लगा, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस की गिरफ्त में आने तक वह करीब 40 हजार रुपए के नकली नोट खपा चुका था।

आरोपी दिन में स्विगी का डिलीवरी बॉय का काम करता था और रात में नकली नोट लेकर दुकानों और बाजारों में निकल जाता था। पुलिस ने शुक्रवार की रात निशातपुरा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा। वह एक्टिवा से जा रहा था और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर उसे रोका गया, तलाशी ली गई तो नकली नोट मिले।

आरोपी अपने ही घर में छाप रहा था नकली नोट

आरोपी की पहचान जाकिर खान के रूप में हुई है, जो कोहेफिजा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर पर ही एचपी प्रिंटर और एफ-4 साइज के सामान्य पेपर का इस्तेमाल करके नकली नोट छापता था। शनिवार सुबह पुलिस उसे लेकर उसके घर पहुंची, जहां से 100 रुपए के 72 और 50 रुपए के 59 नकली नोट बरामद किए गए। इसके साथ ही नकली नोट छापने में इस्तेमाल किया गया प्रिंटर भी जब्त किया गया।

यू-ट्यूब से सीखा नकली नोट छापना

सब-इंस्पेक्टर एमडी अहिरवार के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि इस पूरे फर्जीवाड़े में वह अकेला ही शामिल था। उसने किसी से कोई ट्रेनिंग नहीं ली, बल्कि यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट छापना सीखा। फिर घर में ही सेटअप तैयार किया और रात में इन्हें बाजार में चलाना शुरू कर दिया। फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने नकली नोट किन दुकानों पर चलाए और क्या किसी बड़े नेटवर्क से इसका कोई संबंध है।

छोटे नोट इसलिए छापे ताकि पकड़ में न आए

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जानबूझकर सिर्फ 50 और 100 रुपए के नोट ही छापता था, क्योंकि इन छोटे नोटों पर लोगों का ध्यान कम जाता है और दुकानदार उन्हें जल्दी पहचान नहीं पाते। इसी वजह से वह करीब छह महीने से ये नोट बाजार में चला रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.