जन आशीर्वाद यात्राओं का अंतिम पड़ाव पूरा, PM मोदी करेंगे औपचारिक समापन, 10 लाख कार्यकर्ता जुटेंगे

Updated on 23-09-2023 11:34 AM

भोपाल। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्राओं ने शुक्रवार को 210 विधानसभाओं से होते हुए अंतिम पड़ाव पूरा कर लिया। विधानसभा चुनाव में विजय श्री के लिए जनता का आशीर्वाद लेने भाजपा के केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी और मुख्यमंत्री सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने 10 हजार 643 किलोमीटर लंबी जन आशीर्वाद यात्रा में जनसभाओं को संबोधित किया।

इन क्षेत्रों से निकाली गई यात्राएं

प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राएं विंध्य, महाकोशल, मालवा, ग्वालियर चंबल एवं बुंदेलखंड से निकाली गई थी। इन यात्राओं का 998 स्थानों पर स्वागत हुआ, 678 रथ सभाएं और 211 बड़ी जनसभाएं हुई। जिनमें पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल हुआ।

25 सितंबर को होगा समापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में इन यात्राओं का समापन भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में होगा। कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश भर के 6,523 बूथों से 10 लाख कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है।

3 सितंबर से शुरू हुई थी यात्रा

गौरतलब है कि भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से चुनाव प्रचार से पूर्व ही लोगों के बीच पहुंची है। इस बार पार्टी द्वारा पांच जनआशीर्वाद यात्राएं निकाली गई थी। पहली जन आशीर्वाद यात्रा 3 सितंबर को विंध्य संभाग के चित्रकूट से शुरू हुई थी। वहीं यात्रा महाकौशल के मंडला से, तीसरी इंदौर संभाग के खंडवा से, चौथी यात्रा उज्जैन संभाग से और पांचवी और अंतिम यात्रा ग्वालियर-चंबल संभाग के श्योपुर से निकाली गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.