बिरला संग्रहालय में प्राचीन चिरागों की प्रदर्शनी का अंतिम दिन, भोपाल हाट में उठाएं खादी महोत्सव का आनंद

Updated on 08-11-2023 12:02 PM

भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। बुधवार 08 नवंबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

दीपमाला प्रदर्शनी - जीपी बिड़ला संग्रहालय में दीपमाला - चिरागों की दास्तान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में दुनियाभर के प्राचीन लैंपों का लोगों के अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया जा रहा है। इस तीनदिवसीय प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन है। इसे सुबह 10.30 बजे से शाम पांच बजे तक देखा जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी - मप्र जनजातीय संग्रहालय में प्रदेश के आदिवासी समुदाय के चित्रकारों की चित्र प्रदर्शनी हर माह लिखंदरा दीर्घा में लगती है। किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह विक्रय का संयोजन शलाका नाम से किया जाता है। इसी क्रम में इस माह भील समुदाय के चित्रकार दिलीप गणावा के चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। 43वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 नवंबर तक जारी रहेगी।

माह का प्रादर्श मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में नवंबर माह के प्रादर्श के रूप में इंडोनेशिया में छाया रंगमंच के सबसे पुराने और लोकप्रिय कला वेयांग कुलित : रामा व लक्ष्मण को शामिल किया है, जिसे वर्ष 1998 में संकलित किया गया था। इस प्रादर्श का संयोजन संग्रहालय एसोसिएट डा. पी. अनुराधा ने किया है। इस प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

दीपोत्सव प्रदर्शनी - मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम का प्रदेश स्तरीय दीपोत्सव मेला इस वर्ष 27 अक्टूबर से दस नवंबर तक गौहर महल में आयोजित किया जा रहा है। दीपोत्सव प्रदर्शनी में मप्र के ग्रामीण अंचल और शहरी क्षेत्र के 55 शिल्पकार अपनी स्वनिर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन सह विक्रय गौहर महल के दीवान-ए-खास और दीवान-ए-आम में कर रहे हैं। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण दीपावली के अवसर पर ग्वालियर और धामना के दीपक हैं, जिनमें सौ से अधिक डिजाइन के दीये आए हैं। समय दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक है।

खादी महोत्सव - मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा भोपाल हाट परिसर, अरेरा हिल्स में खादी महोत्सव- 2023 का आयोजन किया जा रहा है। मप्र समेत 13 राज्यों के उत्पाद यहां आए हैं। यहां प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। समय दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक है।

नाटक मंचन - विहान ड्रामा वर्क्स की ओर से नाटक 'गांधी गाथा' का मंचन दोपहर तीन बजे अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के मल्टीपर्पज हाल में किया जाएगा। नाटक का लेखन, परिकल्पना एवं निर्देशन सौरभ अनंत का है। वहीं गीत व संगीत हेमंत देवलेकर ने दिया है।

पुस्तक विमोचन - हिंदी भवन के महादेवी वर्मा कक्ष में बुधवार को डा विनोद सक्सेना के संस्मरण पर आधारित पुस्तक ‘प्रो. धोती पांडे’ का विमोचन एवं चर्चा का आयोजन किया जाएगा। शाम 4:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल मध्य प्रदेश के पूर्व सलाहकार प्रो राजपाल सिंह करेंगे।

दिवाली फेस्ट - आइएनआइएफडी, चार इमली में दिवाली फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में संगीत, व्यंजन और कला के रंग देखने को मिलेंगे। समय शाम पांच बजे से है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.