मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, इस दिन तक दर्ज करा सकते हैं नाम, जानें फॉर्म भरने का सही तरीका

Updated on 25-12-2025 12:18 PM

भोपाल। मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दूसरे चरण में प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद नाम जोड़ने और हटाने के लिए दावा-आपत्ति का क्रम प्रारंभ हो गया है। मतदाता बूथ पर जाकर या फिर घर बैठे आनलाइन अपना नाम सूची में देख सकते हैं। मतदाता प्रारूप सूची देखें और नाम न हो तो फार्म छह भरकर नाम जुड़वाने की प्रक्रिया करें। नाम जुड़वाने, हटवाने, संशोधन आदि के लिए भी आवेदन किए जा सकते हैं। 22 जनवरी तक सोमवार से शुक्रवार के बीच बूथ पर सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बूथ लेवल आफिसर बैठेंगे। आवेदन उन्हें या फिर ऑनलाइन भी किया जा सकता है। राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट को यह अधिकार है कि वे एक दिन में 50 फार्म एकत्र कर जमा कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन और पोर्टल की जानकारी

ऑनलाइन फार्म भरने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप या चुनाव आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in या राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के पोर्टल https://ceoelection.mp.gov.in/ का उपयोग किया जा सकता है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि एसआइआर की प्रक्रिया प्रारंभ होने से पहले मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 42,953 और नाम हटाने के लिए 24,709 आवेदन मिले थे। चूंकि, 25 अक्टूबर, 2025 की स्थिति में नाम जोड़ना-हटाना बंद कर दिया गया था इसलिए इन पर निर्णय दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिया जाएगा।

पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया

वहीं, प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अब नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पहले दिन बूथ लेवल एजेंटों द्वारा 136 फार्म नाम जोड़ने के लिए दिए गए हैं। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले अपना नाम सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं और वे पात्रता रखते हैं तो फार्म छह भरकर वांछित दस्तावेज देकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए उन्हें मतदाता सूची देखनी होगी। इसके लिए सबसे आसान तरीका मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क करना है।

बीएलओ और रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क

प्रत्येक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता हैं। यहां सूची आसानी से देखी जा सकती है और यदि नाम न हो तो फार्म भरकर दिया जा सकता है। इसी तरह नाम सूची से हटवाना है या फिर संशोधित कराना है तो फार्म भरकर दे सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि सीधे रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अतिरिक्त और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भी फार्म दिए जा सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.