मध्यप्रदेश की लाड़लियाँ खेलो इंडिया में दिखा रही दम-खम

Updated on 07-02-2023 05:07 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हर क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित कर एक नई दिशा दी है। उन्होंने बालिकाओं के लिए हर संभव व्यवस्था का प्रण लिया है। जहाँ लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी अभिनव पहल की शुरुआत की वहीं खेल के क्षेत्र में भी उन्होंने महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

करीब 10 माह पहले हरियाणा में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश की लड़कियों की ट्रेक एवं फील्ड टीम पदक के दायरे से बाहर हो गई थी। रविवार को 6 सदस्यीय मध्यप्रदेश एथलेटिक्स टीम ने बालिका वर्ग में मेडल टेली में तीसरा स्थान हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

अधिक खुशी की बात यह है कि प्रदेश की बुशरा खान और शिवकन्या मुकाती ने 2 स्वर्ण सहित 4 पदक अर्जित किये। मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की बुशरा ने महिलाओं की 3 हजार मीटर में स्वर्ण और 1500 मीटर में रजत पदक और शिवकन्या मुकाती ने 200 मीटर में स्वर्ण और 400 मीटर में रजत पदक अर्जित किया।

वर्ष 2022 में मध्यम प्रदर्शन से 2023 में पोडियम फिनिश तक के इस बड़े परिवर्तन के मुख्य कारणों में से एक है, घरेलू मैदान पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का होना और एथलीट को स्थानीय प्रशंसकों का बड़ा समर्थन मिलना। मध्यप्रदेश में खेल अधो-संरचना, विशेषज्ञ प्रशिक्षक, निर्धारित डाइट और स्पोर्टस साइंस के बेहतरीन उपकरणों के उपयोग ने भी महिला खिलाड़ियों के विकास में एक बड़ी भूमिका निभाई है।

राज्य सरकार द्वारा संचालित एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, हॉकी, निशानेबाजी, कुश्ती और वॉटर स्पोर्टस की अकादमियाँ नई प्रतिभाओं के कौशल को चमकाने का एक उत्कृष्ट मंच साबित हुईं हैं। “भोपाल में अकादमियों में अधिकांश लड़कियाँ समाज के कमजोर सामाजिक-आर्थिक वर्गों से हैं।

भोपाल की मासूमा यादव और सीहोर की शिवानी वर्मा को राज्य द्वारा संचालित कयाकिंग और कैनोइंग अकादमी में अभ्यास करने का अवसर मिला। इसका फायदा तब दिखा जब इन दोनों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में सी-2 स्प्रिंट इवेंट में रजत पदक जीता। शिवानी वर्मा ने पिछले साल थाईलैंड में हुई एशियाई स्प्रिंट कैनो चेंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। अकादमी में एथलीटों को अच्छी सुविधाएँ मिलती हैं और जब वे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करते हैं तो इससे समग्र प्रदर्शन में फर्क पड़ता है। राज्य सरकार ने कयाकिंग और कैनोइंग को और बढ़ावा देने के लिए हाल ही में कजाकिस्तान से विदेशी कोच अलेक्सांडोर डायडचुक को नियुक्त किया है।

भोपाल की पिस्टल शूटर चिंकी यादव राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। राज्य की किशोर महिला पहलवान और मुक्केबाजों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर अपने आयु वर्ग की श्रेणियों में प्रभाव छोड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.