लाड़ली बहना योजना के लिए बजट का अभाव, जैसे-तैसे हुई आठवीं किस्त की व्यवस्था

Updated on 06-01-2024 11:55 AM

भोपाल। पूर्ववर्ती शिवराज सरकार में लागू हुई लाड़ली बहना योजना के लिए बजट का अभाव बना हुआ है और इसकी वजह से वित्तीय चुनौती बढ़ी हुई है। दिसंबर, 2023 में प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद जनवरी में दी जाने वाली योजना की आठवीं किस्त की व्यवस्था जैसे-तैसे हो पाई है। वित्त विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग को किस्त की राशि 1,596 करोड़ रुपये जारी कर दी है।

10 जनवरी को लाड़ली बहनों के खाते में 1,250 रुपये के हिसाब से यह राशि अंतरित की जाएगी, लेकिन फरवरी की किस्त को लेकर विभाग अभी से चिंतित है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वित्त विभाग से फरवरी की किस्त जारी करने के लिए बजट मांगा है। इधर, वित्त विभाग पहले ही 38 से अधिक योजनाओं में बिना अनुमति के वित्तीय आहरण पर रोक लगा चुका है।

एक करोड़ 30 लाख लाड़ली बहने

लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त मई, 2023 में जारी की गई थी। तब से अब तक आठ किस्त जारी की जा चुकी है। मध्य प्रदेश में योजना की शुरुआत में एक करोड़ 31 लाख लाड़ली बहना थीं। इनमें कुछ की मृत्यु होने या 60 साल से अधिक होने के कारण हितग्राहियों की संख्या कुछ घटकर एक करोड़ 30 लाख हो गई है।

बता दें, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मई में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी, जिसमें 1000 रुपये प्रतिमाह से धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी। इसमें छठवीं किस्त में लाड़ली बहनों के खाते में 1,250 रुपये अंतरित किए गए थे। इसके बाद से इतनी ही राशि दी जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.