गोविंदपुरा क्षेत्र से 106668 लाख मतों से जीतीं कृष्णा गौर, प्रदेश में दूसरी सबसे बड़ी जीत

Updated on 04-12-2023 01:08 PM
भोपाल। जिले की सात विधानसभा सीटों में भाजपा का सबसे पुराना गढ़ गोविंदपुरा एक बार फिर पूरी ताकत से उभरकर सामने आया है। देश की नवरत्न कंपनी भेल और गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध क्षेत्र में श्रमिक नेता से उभरकर मुख्यमंत्री तक पहुंचने वाले बाबूलाल गौर ने रिकार्ड आठ बार विजयश्री हासिल करके जो मजबूत नींव बनाई थी, उसे उनकी बहू कृष्णा गौर ने न केवल बरकरार रखा, बल्कि एक लाख से अधिक मतों से जीतकर इसकी मजबूती में कोई कमी नहीं आने दी है।

पांच दशक से भाजपा का कब्जा

इस सीट पर जिले में सबसे ज्यादा तीन लाख 93 हजार 213 मतदाता हैं, इस मतदान में दो लाख 47 हजार 854 मतदाताओं अर्थात 63.03 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। इस सीट पर पांच दशकों से भाजपा की मजबूत पकड़ है। गौर परिवार की सीट पर इस बार कांग्रेस मैदान में मजबूती से खड़ी भी नहीं हो पाई। कृष्णा गौर की टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र साहू झूमरवाला की अपने क्षेत्र में पहले से सक्रियता नहीं रही थी। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने क्षेत्र को नापने की कोशिश तो की, लेकिन बड़े इलाके में सब तक पहुंच नहीं पाए।

क्षेत्र में अच्छी पकड़

राजधानी की महापौर भी रह चुकी कृष्णा गौर की अपने विधानसभा क्षेत्र में गजब की पकड़ है। छोटे-छोटे आयोजनों में बुलाए जाने पर भी वे उपस्थिति जरूर दर्ज कराती हैं। महिलाओं से उनका बहनापा है तो पुरुष मतदाता की बहन, बेटी, बुआ बनकर रिश्ता जोड़ लेती हैं। एक बार के महापौर रहने के बाद विधानसभा चुनावों में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने से वरिष्ठता और महिला कोटे से मंत्री पद की दावेदार भी बन गई हैं।

भोपाल जिले में सबसे बड़ी जीत

जिले की गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने एक लाख छह हजार 668 मतों से प्रदेश में दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की है।जबकि भोपाल जिले में पहली सबसे बड़ी जीत उन्होंने प्राप्त की है। वहीं हुजूर से रामेश्वर शर्मा ने भोपाल जिले में दूसरी बड़ी जीत कुल 97 हजार 910 मतों से प्राप्त की है। पिछले 2018 चुनाव की अपेक्षा कृष्णा गौर को 60 हजार 309 और रामेश्वर शर्मा को 82 हजार 185 अधिक मत मिले हैं।

सातों विधानसभा क्षेत्र में जीत का अंतर

विधानसभा क्षेत्र - प्रत्याशी - अधिक मत मिले

बैरसिया - विष्णु खत्री - 25397

उत्तर - आतिफ अकील - 26987

नरेला - विश्वास सारंग - 24569

दक्षिण-पश्चिम - भगवानदास सबनानी - 15833

मध्य - आरिफ मसूद - 15891

हुजूर - रामेश्वर शर्मा - 97910

गोविंदपुरा - कृष्णा गौर - 106668

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में ढाई हजार मतदाताओं ने दबाया नोटा

जिले की सात विधानसभा क्षेत्र में से सबसे अधिक गोविंदपुरा में ढाई हजार मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। जबकि सातों विधानसभा क्षेत्र में कुल 10 हजार 485 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया है। जो कि पिछले विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 से एक हजार 146 कम हैं। पिछले चुनाव में सातों विधानसभा क्षेत्र में कुल 11 हजार 631 मतदाताताओं ने नोटा पर अपना मत दिया था।

विधानसभा चुनाव 2023 में नोटा

विधानसभा क्षेत्र - नोटा मत

बैरसिया -1829

उत्तर - 766

हुजूर - 2135

मध्य - 1151

गोविंदपुरा - 2561

नरेला - 878

दक्षिण -पश्चिम - 1189

कुल - 10485

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.