कॉफी विद करण 9: पहली बार शो में दोनों अनन्या, कियारा-सिड और सैफ-करीना के साथ मेहमानों की पूरी लिस्ट देखिए

Updated on 08-10-2026 12:13 PM
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में करण जौहर ने ऐलान किया था कि 'कॉफी विद करण' का सीजन 9 शो का आखिरी सीजन होगा। ऐसे में फैंस की नजरें इस सीजन के गेस्ट लाइनअप और करण के साथ होने वाली खास बातचीत पर टिकी हुई हैं। इसी बीच शो से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है। 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के काउच पर जल्द ही अनन्या पांडे और अनन्या बिड़ला की नई जोड़ी नजर आने वाली है। दोनों एक ही एपिसोड में साथ दिखाई देंगी और अपनी जिंदगी, करियर, दोस्ती और कई दूसरी चीजों को लेकर खुलकर बात करती नजर आ सकती हैं।

'कॉफी विद करण' पिछले कई सालों से बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों से जुड़ी अनफिल्टर्ड बातचीत के लिए जाना जाता है। शो में करण जौहर अपने मेहमानों से उनकी पर्सनल लाइफ, रिलेशनशिप, करियर और इंडस्ट्री से जुड़े कई सवाल पूछते हैं। शो का रैपिड-फायर राउंड भी काफी पॉपुलर है। सीजन 9 में भी कई बड़े नाम नजर आने वाले हैं, जिनमें आलिया भट्ट-शाहीन भट्ट, विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, इब्राहिम अली खान-सारा अली खान, वेदांग रैना, शरवरी वाघ, लक्ष्य, करीना कपूर खान-सैफ अली खान और वरुण धवन-जाह्नवी कपूर शामिल हैं।

पहली बार साथ नजर आएंगी दोनों अनन्या

अनन्या पांडे 'कॉफी विद करण' के काउच के लिए नई नहीं हैं। वह इससे पहले भी करण जौहर के शो में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, इस बार उनके साथ अनन्या बिड़ला की जोड़ी शो में एक नया ट्विस्ट लेकर आएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों जल्द ही एक ही एपिसोड की शूटिंग करेंगी। अनन्या पांडे और अनन्या बिड़ला इस एपिसोड में अपनी जर्नी, करियर, दोस्ती और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई पहलुओं पर बात कर सकती हैं। ऐसे में फैंस के लिए दोनों को एक साथ देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। खासकर करण जौहर के सवालों और उनके मशहूर रैपिड-फायर राउंड में दोनों के जवाब देखने लायक हो सकते हैं।

सिद्धार्थ-कियारा भी बन सकते हैं शो का हिस्सा

इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के भी शो में शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, अभी तक शो में उनकी मौजूदगी को लेकर कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। अगर दोनों साथ में काउच पर पहुंचते हैं, तो फैंस को उनकी पर्सनल लाइफ और खासकर दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर भी बातचीत सुनने को मिल सकती है।

ये सितारे भी आएंगे नजर

'कॉफी विद करण 9' के गेस्ट लाइनअप में इस बार कई बड़े और चर्चित नाम शामिल हैं। शो में आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, इब्राहिम अली खान और सारा अली खान, वेदांग रैना, शरवरी वाघ, लक्ष्य, करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के नजर आने की बात कही जा रही है।

आखिरी सीजन को लेकर इमोशनल है करण

सीजन 9 करण जौहर के लिए भी काफी इमोशनल होने वाला है। हाल ही में उन्होंने ऐलान किया था कि यह शो का आखिरी सीजन होगा। ऐसे में जैसे-जैसे 'कॉफी विद करण' अपने फिनाले की ओर बढ़ेगा, करण की अपने पसंदीदा सितारों के साथ बातचीत में इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं।

14 अक्टूबर से शुरू होगा कॉफी विद करण का सीजन 9

'कॉफी विद करण' सीजन 9 की शुरुआत 14 अक्टूबर 2026 से होने वाली है। शो के इस आखिरी सीजन से फैंस को कई मजेदार, अनफिल्टर्ड और कुछ अनएक्सपेक्टेड बातचीत की उम्मीद है। अब देखना होगा कि करण जौहर अपने इस पॉपुलर चैट शो के आखिरी सीजन को किस तरह यादगार बनाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी 'प्राइम फोकस लिमिटेड' के मुंबई स्थित दफ्तरों पर छापेमारी की खबर है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग ने यह कार्रवाई…
 08 October 2026
ओलंपिक मेडलिस्ट और 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। इसी बीच उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई…
 08 October 2026
गुरुवार सुबह 5:20 बजे अभिनेता नाना पाटेकर का उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। मणिपाल अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने ANI…
 08 October 2026
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार, 8 अक्टूबर को गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से 75 साल की उम्र में निधन हो गया।…
 08 October 2026
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण 75 साल की उम्र में निधन हो गया। खबरों के अनुसार,…
 08 October 2026
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में करण जौहर ने ऐलान किया था कि…
 07 October 2026
अजय देवगन की सस्पेंस ड्रामा 'दृश्यम 3: द कन्‍क्‍लूजन' ने रिलीज के 5वें दिन एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में धूम मचाने और वर्ल्‍डवाइड ₹300 करोड़ क्‍लब…
 07 October 2026
बॉलीवुड की द‍िग्‍गज एक्ट्रेस और 'ब‍िग बॉस' फेम कुनिका सदानंद की मां कल्याणी सदानंद का गोवा में 83 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को एक्ट्रेस ने सोशल…
 07 October 2026
'बिग बॉस 16' फेम एक्ट्रेस अर्चना गौतम के मुंबई स्थित कैफे 'Oye Churros' में चोरी हुई है। 31 साल की एक्ट्रेस ने 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर कैफे में…
Advt.