KKR पेसर हर्षित राणा पर एक मैच का बैन लगा:दिल्ली के खिलाफ IPL कोड ऑफ कंडक्ट का किया उल्लंघन

Updated on 01-05-2024 02:19 PM

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पर एक मैच का बैन लगा है। ईडन गार्डन्स में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबले के दौरान कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए उनपर बैन के साथ ही मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया है।

IPL एडवाइजरी के मुताबिक राणा ने IPL की आचार संहिता (कोड ऑफ कंडक्ट) के आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल 1 का ऑफेंस किया है। उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली है।

राणा पर दूसरी बार फाइन लगा
हर्षित राणा पर इसी सीजन दूसरी बार फाइन लगा है। इससे पहले KKR के पहले होम मैच में राणा ने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद उन्हें चिढ़ाने के लिए फ्लाइंग किस दी थी। इसके लिए उनपर मैच फीस का 60 फीसदी जुर्माना लगा था।

22 वर्षीय तेज गेंदबाज का व्यवहार दिग्गज सुनील गावस्कर को पसंद नहीं आया था। कॉमेंट्री के दौरान गावस्कर ने इस एक्शन पर नाराजगी जताई और कहा कि तेज गेंदबाज को अपने साथियों के साथ जश्न मनाना चाहिए और इस मोमेंट को लेकर ज्यादा उत्तेजित नहीं होना चाहिए।

DC के खिलाफ फाइन का कारण स्पष्ट नहीं
यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि राणा ने मैच के दौरान क्या किया जिसके कारण उनपर जुर्माना लगाया गया। घटना पारी के दौरान हुई या उस समय जब टीमें इनिंग्स ब्रेक के दौरान या मैच से पहले या बाद में मैदान से बाहर थीं।

KKR 7 विकेट से हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL-2024 के 47वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया। KKR ने DC को इसी सीजन में दूसरी बार हराया। इस जीत से कोलकाता पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बरकरार है। टीम के पास 9 मैच के बाद 12 अंक हैं। दूसरी ओर, दिल्ली 11 मैचों में 10 अंक ही हासिल कर सकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.