केके मिश्रा ने शेयर की सीएम शिवराज की छवि खराब करने वाली फर्जी पोस्ट, FIR दर्ज

Updated on 26-10-2023 12:09 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि खराब करने के लिए इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट डाली और फिर उसे हटा लिया। इसे लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा एवं सदस्य राहुल श्रीवास्तव ने भोपाल के क्राइम ब्रांच थाने पहुंचकर लिखित में शिकायत की। प्रारंभिक जांच में इसे सही पाते हुए पुलिस ने मिश्रा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कौन बनेगा करोड़पति का फेक वीडियो

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस फेक न्यूज की फैक्ट्री बन गई है। पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने रविवार की सुबह अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर एक कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम का एक कूटरचित वीडियो प्रसारित किया। ऐसा करके उन्होंने मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का प्रयास किया। जब इस कूटरचित पोस्ट को लेकर इंटरनेट मीडिया पर उनकी फजीहत हुई तो उन्होंने इसे हटा दिया। कांग्रेस झूठ और अफवाह के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन मध्य प्रदेश में उनका यह झूठ चलने वाला नहीं है। लोकतंत्र में कांग्रेस का झूठ तंत्र उसे गर्त में ले जाएगा।

कांग्रेसी ले रहे झूठ का सहारा

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव में मिलने वाली करारी हार से कांग्रेस हताश और निराश है इसलिए उसके नेता झूठ एवं अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी एक चैनल के नाम से फर्जी ओपिनियन पोल साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जीत का दावा कर रहे थे, बाद में उस चैनल ने ही उनके झूठ को उजागर कर दिया था। खरगोन दंगे के समय भी कहीं और की मस्जिद को खरगोन की बताया था। इसी तरह पाकिस्तान की सड़क को भोपाल की सड़क बताकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, बाद में उस पोस्ट को भी उन्हें हटाना पड़ा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.