किरेन रिजिजू को जो पृथ्वी और विज्ञान मंत्रालय मिला है, आखिर वो करता क्या है, यहां जानिए सबकुछ

Updated on 19-05-2023 06:29 PM
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कैबिनेट में गुरुवार को अचानक बदलाव किया गया। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) की जगह अर्जुनराम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को कानून मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया। वहीं, रिजिजू को पृथ्वी और विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) की जिम्मेदारी दी गई है। शुरुआत में ये मंत्रालय 1981 में बनाए गए डिपार्टमेंट ओसन डिवेलपमेंट (Department of Ocean Development) के अंर्तगत आता था। 1982 में सरकार ने इसे अलग मंत्रालय के रूप में मान्यता दी। आइए जानते हैं कि पृथ्वी और विज्ञान मंत्रालय की क्या जिम्मेदारी है और ये क्या करता है।


पृथ्वी मंत्रालय को मिली है ये जिम्मेदारी


पृथ्वी और विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के अंर्तगत काम करता है। ये मंत्रालय मौसम, पर्यावरण, समुद्री हलचल, जल विज्ञान, भूकंप, समुद्री जीव और अन्य चीजों की खोज आदि करने की जिम्मेदारी संभालता है। जुलाई 2006 में भारत सरकार ने राष्ट्रपति की अधिसूचना के जरिए डिपार्टमेंट ओसन डिवेलपमेंट का नाम बदलकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय कर दिया गया। इसके के बाद इस मंत्रालय के अधीन मौसम विभाग, दिल्ली, IITM, राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (NCMRWF) नोएडा आ गए।

इस मंत्रालय का मकसद जान लीजिए


इस मंत्रालय का मकसद समाज के पृथ्वी विज्ञान क्षेत्र में ज्ञान और प्रौद्योगिकी उद्यम के रूप में उत्कृष्टता हासिल करना है जिससे सामाजिक-आर्थिक फायदा हो। इसके जरिए मौसम की जानकारी, पर्यावरण, समुद्र और तटीय राज्यों में मौसम की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा हाइड्रोलॉजी, भूकंप और प्राकृतिक आपदा को लेकर भी जानकारी दी जाती है। इसके अलावा इस मंत्रालय के पास आर्कटिक, अंटार्कटिक और हिमालय में होने वाली हलचलों आदि की भी जानकारी एकत्र करने के लिए अभियान चलाने की जिम्मेदारी होती है।

मंत्रालय के काम जान लीजिए


-पृथ्वी मंत्रालय पर्यावरण पर लंबी अवधि वाले आकलन, समुद्र और पृथ्वी की हलचलों पर नजर रखता है। इसके अलावा अर्थ सिस्टम में आने वाले बदलाव पर भी मंत्रालय की नजर होती है।
-मंत्रालय कई आधुनिक तरीकों के जरिए मौसमी बदलाव और आपदा के बारे में भी जानकारी देता है। इसके लिए अनुमान लगाने के पुख्ता तकनीक को विकसित करने पर भी मंत्रालय काम करता है।

-इसके अलावा अर्थ सिस्टम और ह्यूमन सिस्टम के बीच स्थानीय और अस्थायी संबंधों को भी समझने की कोशिश की जाती है।

-मंत्रालय के जरिए ध्रुवीय और समुद्र ऊंचाई वाले इलाके पर भी अभियानों को शुरू करने की जिम्मेदारी होती है।

-इसके अलावा मंत्रालय के पास अर्थ सिस्टम से मिलने वाली जानकारी को सर्विस, सामाजिक, पर्यावरण और आर्थिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने की भी जिम्मेदारी होती है।
-समुद्री तकनीक के विकास और समुद्र के अंदर मिलने वाले रिसोर्स को ढूंढने के तरीके का भी विकास की जिम्मेदारी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.