कश्मीरी पत्रकार लंदन में बोली झूठ न फैलाए PAK : मैं मलाला नहीं, मुझे आतंकियों से बचने के लिए भारत से भागना नहीं पड़ेगा

Updated on 24-02-2024 12:50 PM

कश्मीर की पत्रकार और कार्यकर्ता याना मीर ने पाकिस्तान पर झूठे प्रोपेगैंडा के जरिए भारत की छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगाया है। मीर ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और उन्हें यहां पूरी तरह से सुरक्षित महसूस होता है।

ब्रिटेन की संसद की तरफ से लंदन में होस्ट किए गए एक इवेंट संकल्प दिवस में मीर ने कहा- मैं मलाला यूसुफजई नहीं हूं, जिसे आतंकी खतरों की वजह से अपने देश से भागना पड़े। मैं अपने देश भारत में सुरक्षित हूं। मैं कभी पाकिस्तान में पनाह नहीं लूंगी।

मीर बोलीं- मलाला भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहीं
मीर ने आगे कहा- मलाला मेरे देश भारत को बदनाम करने की कोशिश करती हैं, जिस पर मुझे आपत्ति है। मुझे हर उस टूलकिट सदस्य से दिक्कत है जो खुद कभी कश्मीर नहीं आए। लेकिन इसके बावजूद वो सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर में अत्याचार से जुड़ी झूठी कहानियां बुन रहे हैं।

कश्मीरी पत्रकार ने कहा- मैं आपसे अपील करती हूं कि धर्म के आधार पर भारतीयों का ध्रुवीकरण करना बंद करें। इससे हमें तोड़ा नहीं जा सकता। मुझे उम्मीद है कि ब्रिटेन और पाकिस्तान में रहने वाले लोग अंतरराष्ट्रीय मीडिया या अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मंचों पर मेरे देश को बदनाम करना बंद कर देंगे। आतंकवाद की वजह से हजारों कश्मीरी माएं पहले ही अपने बेटों को खो चुकी हैं। अब कश्मीरी समुदाय को शांति से रहने दिया जाए।

कश्मीरी पत्रकार ने भारतीय सेना की तारीफ की
लंदन में चल रहे समारोह के दौरान मीर को जम्मू-कश्मीर में विवधता को बढ़ावा देने के लिए डायवर्सिटी ऐंबैस्डर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने आर्टिकल 370 हटने के बाद से कश्मीर में हुए विकास की जानकारी दी इस दौरान मीर ने बेहतर सुरक्षा प्रबंधों, सरकारी योजनाओं और फंडिंग का जिक्र किया।

मीर ने कश्मीर से कट्टरपंथ को कम करने और युवाओं के विकास को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना की सराहना की। इस कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी, 1994 को भारतीय संसद के दोनों सदनों में सर्वसम्मति से पास हुए एक प्रस्ताव की याद में किया गया था। इस प्रस्ताव में कहा गया था कि जम्मू-कश्मीर का पूरा क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग है।

समारोह में दावा- PoK में मानवीय अधिकारों का उल्लंघन हो रहा
इस दौरान पाकिस्तानी कब्जे में मौजूद मीरपुर-मुजफ्फराबाद और गिलगित-बाल्टिस्तान को वापस हासिल करने के भारत के अधिकार पर भी जोर दिया। लंदन में आयोजित हुए संकल्प दिवस कार्यक्रम में ब्रिटिश संसद के सदस्यों के साथ ही प्रवासी समुदाय के लोग और कई कम्यूनिटी लीडर्स शामिल हुए थे।

इस इवेंट को ब्रिटेन में मौजूद जम्मू-कश्मीर स्टडी सेंटर नाम के एक थिंक टैंक ने आयोजित किया था। समारोह के दौरान PoK से निकाले जाने के बाद ब्रिटेन में रह रहे सजद रजा ने भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि PoK में मानवीय अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से PoK में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.