कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद बनेंगे सीबीआई के अगले डायरेक्‍टर? PM मोदी और CJI की पहली पसंद

Updated on 14-05-2023 08:05 PM
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के मौजूदा निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल समाप्त होने के करीब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने शनिवार शाम को बैठक की और इस पद के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को चुना। इस बैठक में प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में भाग लिया। एक सूत्र ने बताया कि बैठक के दौरान समिति ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को सीबीआई निदेशक पद के लिए चुना। सूत्र ने कहा कि नामों को अब कैबिनेट की नियुक्ति समिति को भेज दिया गया है, जो पद के लिए उनमें से किसी एक का चयन करेगी। सूत्र ने कहा कि बैठक के दौरान कर्नाटक, दिल्ली और मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर चर्चा की गई।

सीबीआई डायरेक्‍टर के लिए इन तीन नामों पर चर्चा

सूत्र के मुताबिक, शीर्ष पद के लिए 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद के नाम की चर्चा चल रही है। सूत्रों ने कहा कि मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुधीर सक्सेना और एजीएमयूटी कैडर के ताज हसन के नाम भी शीर्ष पद के लिए दौड़ में हैं। हमारे सहयोगी टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सूद इस रेस में सबसे सीनियर अधिकारी हैं। पीएम मोदी और सीजेआई चंद्रचूड़ सबसे सीनियर अधिकारी की नियुक्ति करने के पक्ष में दिखे। हालांकि, लोकसभा में नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इसका विरोध किया। चौधरी का तर्क था कि वे आईपीएस अधिकारियों के उस पूल का हिस्‍सा नहीं हैं जो डीजीपी लेवल पर काम करने योग्‍य हो।

जायसवाल का दो साल का तय कार्यकाल 25 मई को खत्म हो रहा है। जायसवाल, महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त ने 26 मई, 2021 को उन्होंने आर.के. शुक्ल से सीबीआई की बागडोर संभाली थी।

कौन करता है सीबीआई चीफ का चयन

सीबीआई प्रमुख का चयन दो साल के कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री, सीजेआई और लोकसभा में विपक्ष के नेता वाली एक समिति द्वारा किया जाता है। कार्यकाल 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान, नये केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और लोकपाल सदस्य की नियुक्ति के लिए संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.