करण ने एनिमल को बताया बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर बोले- क्लाइमैक्स देखकर मैं रो पड़ा, स्टडी करने के लिए दोबारा देखी फिल्म

Updated on 02-01-2024 03:07 PM

रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। दर्शकों ने फिल्म में रणबीर के अलावा बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी के काम को खूब प्यार दिया। अब एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर करण जौहर ने भी माना कि यह फिल्म इस साल की बेस्ट फिल्म थी। करण ने यह भी बताया कि फिल्म देखने के बाद वो रो पड़े थे पर फिर भी उन्होंने इसे दो बार देखा।

मुझे तो ‘कबीर सिंह’ भी काफी पसंद आई थी: करण जौहर
Galatta Plus से बात करते हुए करण ने कहा कि जब मैंने ‘एनिमल’ को लेकर अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस की तो कई लोगों ने आकर मुझसे कहा कि आपने ‘रॉकी और रानी..’ बनाई है जो ‘एनिमल’ जैसी फिल्म के लिए वैक्सीनेशन है। यह एक्सट्रीम अपोजिट है। उन्हें जवाब देते हुए मैंने कहा, ‘मैं आपकी बात से सहमत हूं क्योंकि मुझे लगता है कि ‘एनिमल’ साल की बेस्ट फिल्म है।’

करण ने आगे यह भी बताया कि उन्हें संदीप की फिल्म ‘कबीर सिंह’ भी पसंद आई थी पर इस बारे में उन्होंने यह सोचकर कुछ नहीं कहा था कि लोग गलत समझेंगे।

‘एनिमल मेनस्ट्रीम सिनेमा से अलग है’
इंटरव्यू में करण ने आगे कहा- ‘मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि मैंने जब ‘एनिमल’ देखी तो मुझे इस फिल्म से प्यार हो गया। इसमें कन्विक्शन बेस्ड नेरेटिव, स्टोरीटेलिंग और मेनस्ट्रीम सिनेमा को तोड़ती हर एक चीज है। अकेला हीरो कई लोगों से लड़ रहा है, लोग गाना गा रहे हैं और अचानक से इंटरवल आ जाता है। क्या आपने इससे पहले कभी ऐसा सीक्वेंस देखा है? यह बिल्कुल जीनियस है।

‘क्लाइमैक्स सीन देखकर मैं रो पड़ा’
करण ने आगे बताया, ‘क्लाइमैक्स सीन में जब बॉबी और रणबीर लड़ रहे थे तो मुझे वो देखकर रोना ही आ गया। यह कमाल है कि स्क्रीन पर दो लोग लड़ रहे हैं, बैकग्राउंड में इमोशनल सॉन्ग चल रहा है और इसे देखकर आप रो रहे हैं। यह सोच एक एवरेज दिमाग वाले डायरेक्टर की नहीं हो सकती। यह साबित करता है कि संदीप रेड्‌डी वांगा बहुत दूर की सोचते हैं।’

करण ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्होंने इस फिल्म को दो बार देखा। एक बार बतौर ऑडियंस और दूसरी बार स्टडी करने के लिए। उन्होंने एनिमल की सक्सेस को गेम चेंजिंग बताया।

एनिमल ने वर्ल्डवाइड किया 888 करोड़ का बिजनेस
1 दिसंबर 2023 में रिलीज हुई एनिमल ने अब तक ग्लोबली 888 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 546 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ए सर्टिफाइड फिल्म है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.