
इस बार राजधानी भोपाल की छह विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के साथ कन्या पूजन का आयोजन वृहद स्वरूप में किया जा रहा है, जिसमें 350 से अधिक कन्याएं शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उनकी पत्नी साधना सिंह ने इन कन्याओं के पांव पखारते हुए उनका पूजन किया। कार्यक्रम में कन्याओं का स्वागत-सत्कार के साथ उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया।