कंगना रनौत की 'तेजस' को मिली 'रिवॉल्‍वर रानी' से भी कम ओपनिंग, पहले ही दिन बंटाधार

Updated on 28-10-2023 03:49 PM
कंगना रनौत को बॉक्‍स ऑफिस पर एक और बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार, 27 अक्‍टूबर को रिलीज हुई उनकी फिल्‍म 'तेजस' का ओपनिंग डे पर ही बंटाधार हो गया है। दमभर प्रमोशन के बावजूद सर्वेश मेवाड़ा के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म पहले दिन दर्शकों के लिए तरस गई। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े पहले से ही निराश करने वाले रहे, जबकि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'तेजस' ओपनिंग डे पर 1.50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी। यही नहीं, यह साल 2014 में रिलीज कंगना की फ्लॉप फिल्‍म 'रिवॉल्‍वर रानी' (1.30 करोड़) से भी पिछड़ गई है।

बॉक्‍स ऑफिस पर कंगना रनौत की पिछली रिलीज 'धाकड़' भी डिजास्‍टर साबित हुई थी। यही नहीं, बीते 8 साल में उनकी 8 फिल्‍में लगातार पिट चुकी हैं। ऐसे में उम्‍मीद थी कि वायुसेना फाइटर जेट पायल तेजस गिल की कहानी दर्शकों को पसंद आएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'तेजस' ने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। यह फिल्‍म देशभर में 2000 से अधकि स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। लेकिन शुक्रवार को हालत यह थी सिनेमाघरों में 100 में से 94 सीटें खाली नजर आईं। हालांकि, रात के शोज में ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी बढ़कर 10% तक जरूर पहुंची, जिस कारण किसी तरह फिल्‍म 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई।

बचकाने डायलॉग और खराब VFX ने बिगाड़ा मजा

'तेजस' में कंगना रनौत के अलावा अंशुल चौहान, वरुण मित्रा और आशीष व‍िद्यार्थी भी हैं। कहानी पाकिस्‍तान में बंदी बनाए गए रॉ एजेंट के रेस्‍क्‍यू मिशन पर आधारित है। फिल्‍म को समीक्षकों और दर्शकों से बहुत अच्‍छे रिव्‍यूज भी नहीं मिले हैं। फिल्‍म के डायलॉग्‍स जहां बचकाने हैं, वहीं एरियल फाइट सीन्‍स के बावजूद मेकर्स VFX के मामले में बुरी तरह मात खा गए हैं। हालांकि, कंगना ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है, लेकिन स्‍क्रीनप्‍ले से लेकर तमाम तकनीकी कारणों ने फिल्‍म को लेकर दर्शकों का मजा किरकिरा कर दिया है।

कंगना की पिछली 11 फिल्‍मों के ओपनिंग डे कलेक्‍शन का हिसाब लगाएं तो 'तेजस' को 'आई लव NY' और 'धाकड़' के बाद सबसे खराब ओपनिंग मिली है।

'तेजस' के पास वीकेंड तक उड़ान भरने का मौका

कंगना के सिनेमाई करियर पर गौर करें तो साल 2015 में 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' के बाद उनकी कोई भी फिल्‍म हिट नहीं हुई है। 'तेजस' को छोड़ भी दें तो तब से अब तक रिलीज हुई 9 फिल्‍मों में सिर्फ एक 'मण‍िकर्ण‍िका- द क्‍वीन ऑफ झांसी' ही एवरेज फिल्‍म रही है। बाकी सारी फ्लॉप या डिजास्‍टर साबित हुई हैं। 'तेजस' के पहले दिन के कलेक्‍शन पर गौर करें तो यह कंगना की फिल्‍मों को मिली सबसे खराब ओपनिंग वाली लिस्‍ट में शुमार होती है। हालांकि, अभी फिल्‍म के पास वीकेंड तक बढ़त बनाने का मौका है। 'तेजस' को बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित होने के लिए कम से कम 55 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी। ऐसे में यदि रव‍िवार तक कमाई रफ्तार पकड़ती है तो 'तेजस' के पास उड़ान भरने का मौका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.