कंगना रनोट को भायी रामलला की प्रतिमा बोलीं जैसी कल्पना की थी वैसा ही है चेहरा

Updated on 20-01-2024 02:30 PM

कंगना रनोट ने अयोध्या के राम मंदिर से सामने आई रामलला की मूर्ति की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह मूर्ति बिल्कुल वैसी ही दिखती है जैसा उन्होंने भगवान के चेहरे की कल्पना की थी। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर करते हुए मूर्तिकार अरुण योगीराज की भी सराहना करते हुए उन्हें 'धन्य' कहा है।

इस मूर्ति के साथ जीवंत हाे गईं मेरी कल्पनाएं
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मूर्ति की एक क्लोज अप फोटो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘एक युवा लड़के के रूप में मैंने भगवान राम की जिस तरह कल्पना की थी आज वो कल्पनाएं इस मूर्ति के साथ जीवंत हो गईं… अरुण योगीराज आप धन्य हैं।’

मन को मोह लेने वाली है ये प्रतिमा: कंगना
वहीं एक और फोटो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘कैसी सुंदर और मन को मोह लेने वाली ये प्रतिमा है, कितना प्रेशर होगा अरुण योगीराज जी पर और स्वयं परमेश्वर को ही पत्थर में थाम लेना क्या कहें ये भी राम की ही कृपा है। अरुण जी, श्री राम ने आपको स्वयं दर्शन दिए हैं, आप धन्य हैं। कंगना का नाम भी उन बॉलीवुड सेलेब्स में शामिल हैं, जिन्हें व्यक्तिगत रूप से 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।

वर्कफ्रंट पर जारी है ‘इमरजेंसी’ का पोस्ट प्रोडक्शन
वर्कफ्रंट पर कंगना इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ के पोस्ट प्रोडक्शन में बिजी हैं। उन्होंने ही इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है जिसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। कंगना जल्द ही इस फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस करेंगी।

कंगना की आखिरी फिल्म ‘तेजस’ थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। फिलहाल, ‘इमरजेंसी’ के अलावा एक्ट्रेस के पास एक और पैन इंडिया फिल्म है जिसमें वो आर माधवन के अपोजिट नजर आएंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.