अंकिता लोखंडे की सास के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- 'बिग बॉस 17' जीतो, लेकिन शादी की कीमत पर नहीं

Updated on 10-01-2024 02:02 PM
कंगना रनौत 'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे और उनकी सास यानी विक्की जैन की मां के सपोर्ट में उतर आई हैं। कंगना ने कहा है कि मीडिया और लोग गलत नरेटिव बना रहे हैं ताकि अंकिता के परिवार का रिश्ता टूट जाए। कंगना ने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि अंकिता 'बिग बॉस 17' की विनर बनें।
Kangana Ranaut ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर Vicky Jain की मां का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बहू Ankita Lokhande को 'बिग बॉस 17' की डिजर्विंग विनर बता रही हैं। विक्की की मां ने कहा कि अंकिता सीनियर हैं काफी और इंडस्ट्री में 17 साल पुरानी है। काम कर रही है वो इस फील्ड में। ध्यान रखना चाहिए ना। छोटे-छोटे लोगों को जिता दोगे तो क्या होगा इससे? अपने शो की इमेज खराब होती है। अब ये समर्थ वगैरह लायक हैं क्या? न इनका चरित्र है और ना ही व्यक्तित्व है। थोड़े अच्छे लोग भी तो आएं ना शो में।'

    'मीडिया कर रहा परिवार तोड़ने की कोशिश'

    इस वीडियो को शेयर कर कंगना ने लिखा है, 'मीडिया परिवार को तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है। वो आपको यह नहीं दिखाएंगे कि कैसे अंकिता लोखंडे की सास उन्हें सपोर्ट कर रही हैं। आखिर में वह जिस तरह हंसती हैं, वो मुझे पसंद आया। कितनी क्यूट हैं आंटी। रियलिटी शोज आएंगे और जाएंगे, लेकिन परिवार तो हमेशा के लिए होता है। मुझे उम्मीद है कि मेरी दोस्त अंकिता लोखंडे जीतेंगी, लेकिन अपनी शादी की कीमत पर नहीं।'

    विक्की और अंकिता के झगड़े, तलाक तक की बात

    मालूम हो कि 'बिग बॉस 17' में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे का शुरआत से ही झगड़ा होता आया है। एक बार तो स्थिति ऐसी हो गई थी कि दोनों को समझाने के लिए उनकी मम्मियों को शो में बुलाना पड़ा था। पर इसके बावजूद अंकिता और विक्की अकसर ही लड़ते-झगड़ते और यहां तक कि तलाक की बात भी करते आए। हाल ही जब 'फैमिली वीक' में अंकिता की मम्मी और विक्की जैन की मां आईं तो काफी सारी बातें सामने आईं। विक्की जैन की मां बहू अंकिता के साथ अकेले में बात करती दिखीं, पर सास-बहू के बीच बहस हो गई। सासू मां अंकिता से कहती नजर आईं, 'जिस दिन तुमने लात मारी थी ना। पापा ने तुरंत तुम्हारी मम्मी को फोन किया और पूछा 'तुम अपने पति को ऐसी ही लात मारती थी?' यह सुनकर अंकिता परेशान हो गईं और सास से कहा था कि उन्हें उनके पापा को बीच में घसीटने की जरूरत नहीं थी, वह भी तब जब वो इस दुनिया में नहीं हैं।

    सासू मां के अंकिता लोखंडे पर आरोप

    वहीं एक इंटरव्यू में विक्की जैन की मां ने कहा कि वह अंकिता के साथ उनकी शादी से खुश नहीं थीं। उनके बेटे ने अपनी मर्जी से शादी की और अब वही बाहर आकर सब सुधारे। विक्की की मां ने यहां तक कह दिया कि अंकिता सब भुलाकर हमेशा लड़ने को तैयार रहती है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
     18 September 2026
    बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
     18 September 2026
    नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
     18 September 2026
    हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
     18 September 2026
    देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
     17 September 2026
    सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
     17 September 2026
    सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
    Advt.