कंगना रनौत ने हमास को बताया 'रावण', इजरायल दूतावास पहुंचकर कहा- आप जरूर विजयी होंगे

Updated on 25-10-2023 03:41 PM
इजरायल और हमास आतंकियों के बीच युद्ध जारी है। एक ओर जहां दशहतगर्द पर बम के गोले बरस रहे हैं, वहीं इस लड़ाई में मासूमों की भी जान जा रही है। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत बुधवार को नई दिल्‍ली में इजरायली दूतावास पहुंचीं। फिल्‍म 'तेजस' के प्रमोशन के बिजी चल रहीं कंगना यहां इजरायल को युद्ध में अपना समर्थन दर्ज करवाने पहुंचीं। एक्‍ट्रेस ने इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर हमास को 'आधुनिक रावण' बताया और कहा कि यह असुर जल्‍द ही परास्‍त होगा।

कंगना ने सोशल मीडिया पर इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन से मुलाकात की तस्‍वीरें और वीडियो भी शेयर की है। कंगन ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'आज पूरी दुनिया, खासकर इजरायल और भारत आतंकवाद के ख‍िलाफ अपनी जंग लड़ रहे हैं। कल जब मैं रावण दहन करने दिल्ली पहुंची, तो मुझे लगा कि इजरायल एम्बेसी आकर उन लोगों से मिलना चाहिए जो आज के आधुनिक रावण हमास जैसे आतंकवादियों को परास्त कर रहे हैं।'

'वो छोटे बच्‍चों और महिलाओं को न‍िशाना बना रहे'

कंगना ने अपने पोस्‍ट में आगे लिखा है, 'जिस तरह से छोटे बच्चों को, महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है, ये दिल को झकझोर देने वाला है। मुझे पूरी उम्मीद हैं आंतकवाद के ख‍िलाफ इस युद्ध में इजरायल विजयी होगा।' कंगना ने बताया कि दूतावास में उन्‍होंने अपनी आने वाली फ‍िल्म 'तेजस' और भारत के आत्मनिर्भर लड़ाकू विमान तेजस के बारे में भी चर्चा की।

कंगना ने पहले भी किया था पोस्‍ट

इजराय को कंगना का यह समर्थन नया नहीं है। बीते दिनों भी एक्‍ट्रेस ने हमास के ख‍िलाफ खुलकर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया था। तब कंगना ने लिखा था, 'यह संभव नहीं है कि सोशल मीडिया पर इजरायली महिलाओं की तस्वीरों को देख दिल ना टूटे और डर ना लगे। आतंकी उनकी लाशों के साथ रेप तक कर रहे हैं। एक इजरायल की महिला सैनिक की बॉडी को नेकेड घुमाया जा रहा है। ये देख मैं लाखों टुकड़ों में टूट गई हूं। हर शहीद सम्मानजनक मौत का हकदार है।'

'तेजस' के बाद आएगी कंगना की 'इमरजेंसी'

कंगना रनौत मंलवार को दिल्‍ली के रामलीला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में भी पहुंची थीं। वर्कफ्रंट पर कंगना को हाल ही तमिल फिल्‍म 'चंद्रमुखी 2' में देखा गया है। जबकि आगे वह 'तेजा' और फिर 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। सर्वेश मेवारा के डायरेक्‍शन में बनी 'तेजस' में कंगना भारतीय वायुसेना की अफसर तेजस गिल के रोल में हैं। यह फिल्‍म 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी। जबकि 'इमरजेंसी' में वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.