कमलनाथ बोले- ईवीएम बहुत बड़ा धोखा:कांग्रेस अधिवेशन में कहा-निष्क्रिय नेता आराम करें

Updated on 10-04-2025 01:19 PM

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन में ईवीएम का मुद्दा उठा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार ने ऐसी तकनीक बनाई है, जिससे उन्हें फायदा हो और विपक्ष को नुकसान। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ईवीएम को धोखा करार दिया।

अधिवेशन में पार्टी के निष्क्रिय नेता और कार्यकर्ताओं की भी बात उठी। ऐसे नेताओं को आराम करने की सलाह दी गई है। बता दें कि इस अधिवेशन में कमलनाथ, जीतू पटवारी समेत एमपी कांग्रेस के कई नेता भी शामिल हुए।

अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए, ईवीएम से नहीं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव भी धोखे से जीता। महाराष्ट्र में 150 सीटों पर लड़कर 138 पर जीत हासिल की गई, जो 90 प्रतिशत जीत है। ऐसा पहले कभी नहीं देखा। सब कुछ पता लगा लिया जाएगा, क्योंकि चोर चोरी करता है और आज नहीं तो कल पकड़ा जाएगा।

जो काम नहीं करते उन्हें आराम करना चाहिए खड़गे ने पार्टी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा- जो लोग संगठन के कार्यों में योगदान नहीं दे रहे हैं, उन्हें आराम करना चाहिए और जो जिम्मेदारी नहीं निभा सकते, उन्हें स्वेच्छा से रिटायर हो जाना चाहिए। खड़गे के इस बयान पर कमलनाथ ने कहा- हां बिल्कुल, जो लोग सक्रिय नहीं हैं उनको आराम करना चाहिए।

खड़गे ने कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए जिला अध्यक्षों की भूमिका को सबसे केन्द्र में रखने की बात कही। उन्होंने ने कहा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति निष्पक्ष तरीके से होगी, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिले।

पटवारी बोले- जिनके मन में RSS के विरोध का डर, वे बीजेपी को नहीं हरा सकते मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा- हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा था कि इस देश में नोटबंदी लाओगे तो अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी। नरेन्द्र मोदी ने एक नहीं सुनी। मीडिया ने राहुल जी का मजाक उड़ाया और आरएसएस ने उनका सहयोग किया। कांग्रेस ने भोजन का अधिकार, मनरेगा, जंगल का कानून, शिक्षा का अधिकार, आरटीआई दिया। बीजेपी ने गब्बर सिंह टैक्स दिया। बीजेपी ने सीएए, तीन काले कानून, अग्निपथ योजना, वक्फ कानून दिया।

पटवारी ने कहा- आरएसएस दुनिया में कहती है हम सामाजिक, सांस्कृतिक संघ है। वो देश के मुद्दों पर दशहरे पर देश को संबोधित करती है। लेकिन नोटबंदी पर आरएसएस मौन रहती है। गूगल करो तो सबसे बडे़ बलात्कारी नेता बीजेपी के नाम आते हैं। लेकिन आरएसएस मौन रहती है। अगर आप आरएसएस से मुकाबला नहीं करोगे तो बीजेपी को नहीं हरा सकते। एकजुट होकर संघ, बीजेपी और मोदी तीनों के खिलाफ संघर्ष करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.