मध्य प्रदेश चुनाव में मिली हार पर कमल नाथ आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दे सकते हैं इस्तीफा

Updated on 05-12-2023 12:44 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद कमल नाथ आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कमल नाथ आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

सूत्रों की माने तो कांग्रेस नेतृत्व कमल नाथ को पार्टी के राज्य इकाई के प्रमुख पद से इस्तीफा देने के लिए कह सकता है। दरअसल मध्य प्रदेश चुनाव में आईएनडीआईए के बीच सीट बंटवारे को लेकर कमल नाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जेडीयू नेता नीतीश कुमार सहित कई नेताओं पर टिप्पणियां की थी।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा चार सीटों पर और जेडीयू एक सीट पर चुनाव लड़ना चाह रही थी, लेकिन कमल नाथ इन सीटों को लेकर सहमत नहीं हुए। इसको लेकर भी देशभर में आईएनडीआईए की एकता को लेकर सवाल उठने लगे थे।

कमल नाथ ने दिल्ली जाने से पहले सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। सोमवार को वे किसी भी कांग्रेस नेता से नहीं मिले, इसको लेकर भी दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व नाराज हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.