कमल नाथ सोशल मीडिया पर सक्रिय… तो दिग्विजय मैदान में, राजनीतिक भविष्य पर संशय

Updated on 31-07-2024 12:56 PM
भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के राजनीतिक भविष्य को लेकर संशय बरकरार है। दोनों की आगामी भूमिका को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। एक समूह यह मानने वालों का है कि अब दोनों ही नेताओं को प्रदेश की राजनीति से दूर कर दिया गया है। यह अलग बात है कि दोनों अलग-अलग तरह से सक्रियता दिखा रहे हैं।विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पराजय झेलने के बाद से पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अपने आप को केवल इंटरनेट मीडिया पर प्रतिक्रिया तक समेट लिया है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मैदान में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

प्रदेश में कहीं कांग्रेस के आंदोलन हों या बैठकें, अग्रिम पंक्ति में दिग्विजय सिंह को देखा जा सकता है। दिग्विजय सिंह को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में करारी हार मिली, लेकिन वह अब भी प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। यह तब है, जब लोकसभा चुनाव में उन्होंने राजगढ़ में अपना अंतिम चुनाव बताकर वोट मांगा था।

मध्य प्रदेश से दूरी बनाए हुए हैं कमल नाथ

विधानसभा चुनाव, 2023 के बाद कमल नाथ के दलबदल की अटकलों ने कांग्रेस संगठन के भीतर उनकी विश्वसनीयता को प्रभावित कर दिया। इसके बाद लोकसभा चुनाव में पराजय झेलने के बाद से कमल नाथ का राजनीतिक भविष्य ही डगमगा गया। लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने बेटे नकुल नाथ को परिवार के गढ़ छिंदवाड़ा में जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकी लेकिन अन्य प्रत्याशियों के क्षेत्र में प्रचार करने के बजाय विदेश चले गए।

एक जमीनी नेता रहे तो दूसरे हवाई नेता

कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के राजनीतिक जीवन पर गौर किया जाए तो दिखाई देता है कि दिग्विजय हमेशा जमीनी राजनीति करते रहे हैं, जबकि कमल नाथ ने मात्र कुछ खास लोगों की सहायता से राजनीति की। जैसे मालवा अंचल की बात करें तो सज्जन सिंह वर्मा या बाला बच्चन जैसे नेताओं के जरिये कमल नाथ पकड़ बनाते थे।

कमल नाथ केवल छिंदवाड़ा तक सिमटे रहे और महाकौशल के भी वे सर्वमान्य नेता नहीं बन पाए। इसके विपरीत दिग्विजय सिंह राघौगढ़ के जुड़े होने के नाते मध्य भारत और ग्वालियर- चंबल में हमेशा कांग्रेस के बड़े नेता बने रहे।

दिग्विजय ने इंदौर में की थी पढ़ाई

दिग्विजय ने इंदौर में पढ़ाई की थी तो उसके नाते उन्होंने मालवा अंचल में अपने संबंधों को हमेशा जीवंत बनाए रखा। महाकौशल क्षेत्र के नेताओं से भी उनके संबंध नजदीकी रहे। राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा और उनके परिवार के चलते यहां बड़ी संख्या में उनके समर्थक हैं।

दिग्विजय के राजनीतिक गुरु थे अर्जुन सिंह

अर्जुन सिंह को राजनीतिक गुरु मानने के कारण दिग्विजय सिंह की विंध्य अंचल में भी अच्छी पकड़ थी। दोनों की राजनीति का यही बड़ा अंतर है-एक जमीनी नेता रहे तो दूसरे हवाई नेता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.